Lock Upp 2 Eviction: कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री के साथ ही ‘लॉक अप सीजन 2’ के घर में पहला बड़ा ब्लास्ट हो गया है! शो के पहले ही जजमेंट डे पर पांच कंटेस्टेंट्स के सिर पर एलिमिनेशन की गाज गिरी, जिसमें से ये हसीना कंगना के सामने शो से बेघर होने वाली पहली कैदी बन गई हैं. नीचे पढ़ें पूरी खबर-
दरअसल जब शो के पहले सीजन की होस्ट, बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने जनता की आवाज बनकर शो में एंट्री ली. कंगना की इस धमाकेदार एंट्री के साथ ही शो का पहला एलिमिनेशन भी हो गया है.
डेंजर जोन में थे पांच कंटेस्टेंट्स
हफ्ते की शुरुआत में हुए टास्क के दौरान रियाज अली ने क्रैकडाउन चैलेंज जीतकर खुद को सुरक्षित कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने आकांक्षा चमोला को सीधे डेंजर जोन में डाल दिया था. आकांक्षा के अलावा श्रेस्ता अय्यर, श्रेया कालरा, माधुरी जैन ग्रोवर और सूफी मोतीवाला इस हफ्ते अनसेफ यानी डेंजर जोन में थे. जब फैसला लेने की बारी आई, तो जेलर रितेश देशमुख, फराह खान और खास मेहमान बनकर आईं कंगना रनौत ने आपसी सहमति से सूफी मोतीवाला और श्रेया कालरा को सुरक्षित करने का फैसला सुनाया. इसके बाद माधुरी, श्रेस्ता और आकांक्षा बॉटम तीन में बच गए.
माधुरी ग्रोवर ने सीक्रेट बताकर खुद को बचाया
बॉटम तीन कंटेस्टेंट्स के सामने खुद को सुरक्षित करने की एक चुनौती थी. इस दौरान माधुरी जैन ग्रोवर ने समझदारी दिखाई और शो के नियमों के मुताबिक अपना एक सीक्रेट सबके सामने खोल दिया. इस सीक्रेट को शेयर करने के बाद माधुरी इस हफ्ते के एलिमिनेशन से साफ बच गईं. माधुरी के सुरक्षित होने के बाद अब असली मुकाबला श्रेस्ता अय्यर और आकांक्षा चमोला के बीच आ गया था. इन दोनों में से किसी एक को ही लॉक अप की जेल में रुकने का मौका मिलने वाला था.
कैदियों के वोट ने किया आकांक्षा का फैसला
जब मुकाबला सिर्फ श्रेस्ता और आकांक्षा के बीच रह गया, तब शो के मेकर्स और होस्ट ने एक बड़ा ट्विस्ट लाया. जेल के बाकी कैदियों को यह अधिकार दिया गया कि वे वोट करके श्रेस्ता या आकांक्षा में से किसी एक को सुरक्षित कर सकते हैं. सभी कैदियों ने आपस में बात की और वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई. ज्यादातर कैदियों ने आकांक्षा चमोला के पक्ष में वोट किया और उन्हें जेल में रखने का फैसला सुनाया. कम वोट मिलने के कारण श्रेस्ता अय्यर को शो से बाहर होना पड़ा.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



