{“_id”:”6a495ab53e6244c4c1080b1c”,”slug”:”dc-and-sp-take-charge-htet-exam-held-at-7-centers-in-the-district-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125667-2026-07-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi NCR News: डीसी-एसपी ने संभाली ने कमान, जिले के 7 केंद्रों पर हुई एचटेट की परीक्षा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
– पहले दिन आयोजित हुई लेवल-3 पीजीटी में जिला के 7 परीक्षा केंद्रों पर 1988 में से 1642 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में लिया भाग, 346 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला में शनिवार को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल-3 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिले के कुल 7 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जहां कुल 1988 में से 1642 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। एचटेट परीक्षा के दौरान 346 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 82.60 प्रतिशत तथा अनुपस्थिति 17.40 प्रतिशत दर्ज की गई। डीसी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, एसपी नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त एवं एचटेट परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी उत्सव आनंद ने जिला में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए की गहनता से जांच की तथा परीक्षा के नकल रहित और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एचटेट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन अभ्यर्थियों के लिए हर पहलू पर सहयोगी बना।
रोडवेज की ओर से चलाई गई स्पेशल बस : महाप्रबंधक जिला परिवहन जितेंद्र सिंह यादव
ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए जिला डिपो से विभिन्न रूटों पर स्पेशल बसों का संचालन किया गया। जिन प्रमुख स्थानों के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी उनमें बागपुर, मोहना, धतीर, जैंदापुर, मण्डकोला, उटावड़ (हथीन मार्ग), कोट, बहीन (होडल मार्ग), हसनपुर, पलवल तथा होडल शामिल हैं। जिला रोडवेज बस अड्डा पर 10 बस रिजर्व रखी गई थी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


