Image Slider




ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीपीओ बोले- जल्द लगाई जाएगी अस्थायी सफाई कर्मचारी की ड्यूटी


वाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। ग्राम पंचायत मंडारका के अंतर्गत गांव कांगरका में सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों और मुख्य रास्तों पर बरसात का पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों,स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मंडारका सरपंच सबीला, ग्रामीण इकबाल, पंचायत सदस्य संजय, आरिफ का कहना है कि लंबे समय से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। गांव में मात्र एक ही सफाई कर्मी था जो चार साल पहले सेवानिवृत हो चुका है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बरसात का पानी निकासी न होने से बरसाती पानी गांव की गलियों में भर जाता है। इससे गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई कर्मी की नियुक्ति करने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।मामले को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अरुण यादव का कहना है कि जल्द ही किसी अस्थाई कर्मचारी की ड्यूटी लगा गांव की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||