Image Slider




संवाद न्यूज एजेंसी


पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव डूगेंजा में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद पर एक युवक और उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 26 जून की शाम युवक अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में कुल पांच लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पिनगवां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को एक्स-रे व अन्य जांच के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजू के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||