Image Slider

India vs England Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहा है. पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द होने के बाद दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने की होगी. भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि 15 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें संजू सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है. इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया था. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के रूप में मेजबान टीम ने दो बदलाव किए हैं. मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ.

भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

India vs England Live Score: टीम इंडिया की बैटिंग शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा के साथ डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी आए हैं. इंग्लैंड के लिए पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं.

IND vs ENG 2nd T20I Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग-11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

IND vs ENG 2nd T20I Live Score: भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

IND vs ENG Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है. टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है. वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला है. उन्हें वर्ल्ड कप विनर संजू सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.

India vs England Live Score: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले से इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री ले रहे हैं. जी हां, वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल कैप मिल गई है. मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में वैभव टीम इंडिया की जर्सी में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेंगे.

India vs England 2nd T20 Live Score: किसकी मददगार रहेगी पिच?

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच पर हर किसी के लिए कुछ न कुछ मदद होती है. यहां तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस मिलती है, स्पिनर पिच के उछाल का फायदा उठाते हैं और सेट होने के बाद बल्लेबाजों के लिए भी रन बनाना आसान हो जाता है. पिछले साल इंग्लैंड ने इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304/2 रन ठोक दिए थे. हालांकि, हाल के आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बयां करते हैं. हाल ही में इस मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांच मैचों में बहुत बड़ा स्कोर बनते नहीं देखा गया. यहां पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 156 रन रहा. देखना होगा आज के मैच में पिच किसके लिए वरदान बनती है.

IND vs ENG 2nd T20I Live: इस मैच में भी बारिश बनेगी विलेन?

पहले टी20 के बारिश से रद्द होने के बाद इस मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडर रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर में शनिवार को बारिश होने की आशंका 57 प्रतिशत तक है. इसके साथ ही पूरे दिन काले बादल भी छाए रहेंगे. मैच के समय पर बारिश होने के 55 प्रतिशत चांस हैं. शाम के समय में तकरीबन 2 घंटे बारिश होने का अनुमान है. यानी पहले मैच की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी बारिश विलेन साबित हो सकती है.

IND vs ENG Live Score: क्या सूर्यवंशी को आखिरकार मौका मिलेगा?

एक सवाल जो हर क्रिकेट फैन के जेहन में बना हुआ है कि क्या वैभव सूर्यवंशी आखिरकार आज डेब्यू करने जा रहे हैं? अभी तक इस युवा बल्लेबाज को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है. संजू सैमसन आयरलैंड दौरे के बाद मौजूद सीरीज के पहले मैच में भी संघर्ष करते नजर आए. ऐसे में वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की उम्मीद की जा रही है. टॉस के समय यह साफ होगा कि क्या उन्हें मौका मिलेगा या नहीं.

India Banam England Live Updates: इंग्लैंड की ऐसी है प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

India vs England Live Score: इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में के दो बदलाव

इंग्लैंड ने इस मुकाबले की प्लेइंग-11 का पहले ही ऐलान कर दिया है, जिसमें दो बदलाव हुए हैं. दूसरे मैच के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में वापस बुलाया है और तेज गेंदबाज जोश टंग को T20I में डेब्यू करने का मौका दिया है. आर्चर, साकिब महमूद की जगह आए हैं, जबकि टंग बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड की जगह टीम में शामिल किए गए हैं.

India vs England Live Updates: इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.

IND vs ENG Live Score: भारतीय की टी20 टीम

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

IND vs ENG Live: मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड की टक्कर

नमस्ते! भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले दूसरे टी-20 मैच के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. बारिश की वजह से पहला मैच पूरा नहीं हो पाया था. अब ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले इस दूसरे टी20 मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||