Image Slider

Last Updated:

Meerut News: यूपी के मेरठ जिले में एक भाई ने अपनी बबन की प्रेम प्रसंग की आशंका में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी भाई आरिश मौके से फरार हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

घर के अंदर गूंजी गोली की आवाज, लोग पहुंचे तो बाहर भागा भाई, अंदर बहन लहूलुहान Zoom

भाई ने बहन को गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सगे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ये खौफनाक कदम उठाया है. बता दें कि मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई. आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही बहन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

घटना के बाद आरोपी भाई आरिश मौके से फरार हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी ने कथित रूप से बहन के सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गोली चलते ही दहशत में आए लोग
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर नाराजगी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी.

साक्ष्यों को जुटाने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके अब पूछताछ में जुटी है. साथ ही कत्ल के हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद जाकिर कॉलोनी में दहशत का माहौल है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||