गौरी स्प्रैट संग तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं आमिर खान! बांद्रा स्थित घर पर हो रहे इस प्राइवेट वेडिंग फंक्शन के बीच मुंबई की रोमांटिक बारिश ने जश्न का मजा दोगुना कर दिया है. जानिए सादगी भरी इस शादी और इनकी फिल्मी लव स्टोरी की पूरी डिटेल.
हमेशा की तरह, अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वाले आमिर ने इस खास दिन को भी बेहद सादगी और प्राइवेसी के साथ मनाने का फैसला किया है.
फिल्मी कहानी से कम नहीं है लव स्टोरी
आमिर और गौरी की लव स्टोरी भी किसी खूबसूरत फिल्मी कहानी जैसी ही है. सालों बाद जब दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, तो उनकी पुरानी दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई. आमिर ने काफी समय तक अपने इस रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था, लेकिन अपने 60वें जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने पहली बार गौरी को सबसे रूबरू कराया. आमिर ने एक इंटरव्यू में दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा था कि गौरी के आने से उनकी जिंदगी में एक गजब का सुकून, बैलेंस और नई एनर्जी आई है.
बांद्रा वाले घर पर जुटेंगे खास मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की ये खूबसूरत रस्में आमिर खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर ही पूरी की जा रही हैं. इस शादी में बहुत ज्यादा तड़क-भड़क या दिखावा नहीं है. समारोह में सिर्फ परिवार के लोग, बेहद करीबी दोस्त और कुछ विदेशी मेहमानों को मिलाकर करीब 150 लोग ही शामिल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि शादी की सारी रस्में दिन के वक्त ही पूरी कर ली जाएंगी. सबसे प्यारी बात यह है कि इस नए सफर की शुरुआत में आमिर और गौरी के बच्चे भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और माता-पिता की इस खुशी का हिस्सा बनेंगे.
मुंबई की बारिश ने घोला रोमांस का जादू
इस पूरे जश्न के बीच सबसे दिलचस्प मोड़ तो मुंबई के मौसम ने लिया है. मानो कुदरत भी इस जोड़ी की नई शुरुआत से बेहद खुश है! मुंबई में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने शादी के पूरे माहौल को और भी ज्यादा खूबसूरत और रोमांटिक बना दिया है. ठंडी-ठंडी हवाएं और बारिश की फुहारें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से इंद्र देव खुद इस नए रिश्ते पर अपना आशीर्वाद बरसा रहे हों. कई लोग इसे बेहद शुभ संकेत मान रहे हैं. आमिर के फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार दुआएं दे रहे हैं कि इस सुहाने और प्यारे मौसम की तरह ही आमिर और गौरी की आने वाली शादीशुदा जिंदगी भी हमेशा सुकून, खुशियों और ढेर सारे प्यार से भरी रहे.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



