Image Slider

होमताजा खबरदेशसिया ने उंगली दिखाकर क्यों किया ‘गंदा’ इशारा? वीडियो वायरल, पिता ने बताई वजह

Last Updated:

सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिस की मौजूदगी में सिया कैमरों की ओर बीच की उंगली (मिडिल फिंगर) दिखाती नजर आती है. लोगों ने इसे अश्‍लील इशारा बताया है. पिता ने इसकी असल वजह बताई है.

सिया ने उंगली दिखाकर क्यों किया 'गंदा' इशारा? वीडियो वायरल, पिता ने बताई वजहZoom

पुणे पुलिस जांच के लिए उसे घर लाई थी.

पुणे. चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड क आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में सिया कैमरों की ओर बीच की उंगली (मिडिल फिंगर) दिखाती नजर आती है. लोगों ने इसे अश्‍लील इशारा बताया है. मीडिया पर वी‍डियो आने के बाद सिया के पिता प्रवीण गोयल ने इसकी असली वजह बताई है. उन्‍होंने कहा कि यह अश्‍लील इशारा नहीं था.

प्रवीण गोयल के अनुसार पुलिस की गाड़ी में बैठते समय कार का दरवाजा सिया के हाथ पर लग गया था, जिससे उसकी उंगली में चोट आ गई. सिया अश्‍लील इशारा नहीं कर रही थी, बल्कि कैमरों को चोट दिखा रही थी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इससे लोगों के बीच गलत मैसेज जा रहा गया.

जांच के लिए घर लाई थी पुलिस

पुणे ग्रामीण पुलिस जांच के सिलसिले में सिया गोयल को उसके मार्केट यार्ड स्थित घर लेकर गई थी. पुलिस ने वहां कुछ सबूत जुटाए और तलाशी ली. इसी दौरान घर से बाहर निकलते समय मीडिया ने वीडियो बनाया. इसी दौरान उंगली दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ और विवाद शुरू हो गया.

दोनों पर लगे हैं आरोप

सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है. पुलिस के अनुसार 18 जून को दोनों ने पुणे के लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देकर मार डाला. केतन की इसी साल नवंबर में सिया से शादी होने वाली थी.

दोनों में कोड वर्ड, निकनेम और इमोजी से बातचीत

मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से भी इनकार कर दिया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने अदालत को बताया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन से डिलीट किया गया डेटा बरामद किया गया है. जांच में कोड वर्ड, निकनेम और इमोजी के जरिए हुई कुछ संदिग्ध बातचीत भी मिली है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित साजिश में किसी तीसरे व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||