Image Slider

होमखेलक्रिकेटवैभव का टीम इंडिया के लिए डेब्यू कन्फर्म! बेबी बॉस ने खुद ही दे दिया हिंट

Last Updated:

इंग्लैंड दौरे पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले तीन मैच से वैभव के डेब्यू को लेकर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टी20 मैच में वैभव को मैदान पर उतारा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने अपने डेब्यू को लेकर खुद ही एक बड़ा संकेत दे दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Zoom

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा के साथ ट्रेनिंग करते हुए

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू कब होगा? हर क्रिकेट फैंस के मन में बस यही एक सवाल चल रहा है. वैभव पिछले तीन मैच से टीम इंडिया के साथ हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. वैभव को नेशनल टीम की तरफ से खेलते हुए देखने के लिए दुनिया भर के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन के कारण 15 साल के इस सनसनी प्लेयर को मौका नहीं मिल पा रहा है. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले वैभव ने खुद एक ऐसा हिंट दिया है जिससे ये माना जा रहा है कि टीम इंडिया में उनके डेब्यू का इंतजार अब खत्म हो गया है.

दरअसल, वैभव ने दूसरे मैच से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस स्टोरी में वैभव ने अपनी एक तस्वीर लगाई है और कैप्शन में लिखा है, “नया अध्याय”. वैभव सूर्यवंशी के इस इंस्टा स्टोरी ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी. उनके कैप्शन से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वैभव को बता दिया गया है कि उन्हें दूसरे मैच में मैदान पर उतारा जाएगा. शायद इसी वजह से उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर डेब्यू को लेकर ये हिंट दिया है.

वैभव सूर्यवंशी का इंस्टाग्राम स्टोरी

क्यों नहीं मिल पा रहा है वैभव को मौका?

वैभव सूर्यवंशी ने बीते आईपीएल सीजन में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव ने 16 मैच में 776 रन बनाकर ऑरेंज का ताज अपने नाम किया. इस दमदार प्रदर्शन के कारण वैभव को पहले इंडिया ए और फिर सीनियर टीम में चुना गया. वैभव पहले आयरलैंड दौरे पर गए, लेकिन यहां संजू सैमन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. हालांकि, ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन अब तक तीन पारियों में फ्लॉप रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मौका दिया जा रहा है.

वहीं, वैभव की बात करें तो उनके लिए टॉप ऑर्डर में स्लॉट नहीं बन पा रहा है. संजू और अभिषेक दोनों ही जबरदस्त खिलाड़ी है. दोनों में से किसी को बाहर बिठाना सही नहीं है. दूसरी तरफ ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर दमदार खेल दिखाया है. ईशान से नीचे फिर कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी हैं. इस वजह से वैभव के लिए टॉप ऑर्डर में जगह नहीं बन पा रही है. वैभव के लिए तभी जगह बन पाएगी जब मिडिल ऑर्डर में से किसी प्लेयर को बाहर कर ईशान को वहां भेजा जाए और संजू सैमसन से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कराया जाए. हालांकि, ये देखना रोचक होगा कि मैनचेस्टर में जब अय्यर टॉस के लिए आएंगे तो वह क्या प्लेइंग इलेवन बताते हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||