Image Slider

Last Updated:

Meerut News: यूपी के मेरठ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी चाकू मार ली. मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई, वहीं आरोपी पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए पति ने ही किया मर्डरZoom

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी. रील बनाने, प्रॉपर्टी और घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया.

बता दें कि पूरी घटना मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित हर्रा कस्बे की है. यहां प्रदीप अपनी पत्नी निशा और 17 वर्षीय बेटे के साथ रहता था. निशा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी और रील बनाती थी. इसके साथ ही वह ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी. बताया जा रहा है कि प्रदीप उसे रील बनाने से मना करता था, लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

गुस्साए पति ने चाकू से किया हमला
वहीं जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी प्रॉपर्टी को लेकर भी कहासुनी होती थी, लेकिन अंदाजा नहीं था कि पति-पत्नी के बीच यह लड़ाई खूनी मंजर में तब्दील हो जाएगी. शुक्रवार की सुबह जब दोनों के बीच फिर लड़ाई हुई, तो गुस्साए पति ने अपना आपा खो दिया और पत्नी निशा पर चाकू से हमला कर दिया. मां की चीखें सुन अंदर से 17 वर्षीय बेटा बचाने के लिए बाहर आया, तो सिरफिरे पिता ने उस पर भी वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद पति ने गुस्से में खुद के सीने पर भी चाकू मार ली. शोरगुल सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मंजर देख तुरंत पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी.

जांच के बाद सच का खुलासा
सरधना के सीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने निशा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं गंभीर रूप से घायल पति और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||