Image Slider

Last Updated:

Kriti Sanon and Kabir spotted in Bandra: पिछले कुछ दिनों से कृति सेनन और कबीर बहिया के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब उड़ रही थीं, लेकिन इस रूमर्ड कपल ने अपनी लेटेस्ट डिनर डेट से सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है. ऑल ब्लैक लुक में कृति और कूल अंदाज में कबीर को एक साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

Zoom

बॉलीवुड गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह जोरों पर थी कि एक्ट्रेस कृति सेनन का ब्रेकअप हो गया है. लेकिन अब इन खबरों के बीच कृति का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस को बड़ी राहत दी है. इस वायरल वीडियो में कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग नजर आ रही हैं. दरअसल, यह वीडियो शुक्रवार की शाम का है, जहां इस कपल को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया. आइए जानते हैं कि ब्रेकअप की अफवाहों के बीच इस जोड़ी की डिनर डेट कैसी रही.

बॉलीवुड गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह जोरों पर थी कि एक्ट्रेस कृति सेनन का ब्रेकअप हो गया है. लेकिन अब इन खबरों के बीच कृति का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस को बड़ी राहत दी है. इस वायरल वीडियो में कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग नजर आ रही हैं. दरअसल, यह वीडियो शुक्रवार की शाम का है, जहां इस कपल को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया. आइए जानते हैं कि ब्रेकअप की अफवाहों के बीच इस जोड़ी की डिनर डेट कैसी रही.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन शुक्रवार की शाम मुंबई में अपनी डिनर डेट को लेकर अचानक चर्चा में आ गईं. उन्हें अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ बाहर जाते हुए देखा गया. जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस इस जोड़ी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो गए.
हाल ही में चर्चाएं थीं कि कृति का ब्रेकअप हो गया है. दरअसल हुआ ये था कि एक्ट्रेस के रूमर्ड BF कबीर की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि शायद दोनों अलग हो चुके हैं. लेकिन अब दोनों को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कृति और कबीर बहिया मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे. इस दौरान कबीर बेहद कैजुअल और कूल लुक में नजर आए. उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट, लाइट ब्लू डेनिम जींस और स्नीकर्स पहने हुए थे, जिसमें उनका अंदाज काफी डैशिंग लग रहा था.
वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड की परम सुंदरी यानी कृति सेनन ऑल ब्लैक लुक में बला की खूबसूरत लग रही थीं. रेस्टोरेंट के अंदर जाने से पहले कृति ने बहुत ही प्यार से पैपराजी की तरफ देखा, मुस्कुराईं और कैमरे के सामने हाथ हिलाकर विक्ट्री साइन भी दिखाया.
आपको बता दें कि कृति सेनन और कबीर बहिया पिछले एक साल से अपने इस रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. भले ही दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने प्यार का इजहार पब्लिकली नहीं किया है, लेकिन इन्हें अक्सर सीक्रेट वेकेशन, फैमिली फंक्शन्स और बॉलीवुड पार्टियों में एक साथ देखा जाता रहा है.
दोनों के बीच नजदीकियां कितनी ज्यादा हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में कबीर बहिया को कृति की बहन नूपुर सेनन और उनके पार्टनर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था. कबीर अब कृति के परिवार के भी काफी क्लोज हो चुके हैं.
कबीर बहिया के बारे में बात करें तो वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं. कबीर यूके के एक बड़े एंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं, जो मुख्य रूप से ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं. कृति के साथ नाम जुड़ने के बाद से ही वह लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editorमैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||