Image Slider

होमताजा खबरDelhiDelhi Monsoon: मॉनसून आकर भी सूखी रहेगी दिल्ली? कैसा रहेगा आज का मौसम? IMD

Last Updated:

दिल्ली में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. 2 जुलाई को यहां मॉनसून की पहली बारि‍श हुई, हालांकि‍ कुछ ह‍िस्‍से अभी भी सूखे हैं. आज 3 जुलाई को द‍िल्‍ली में फ‍िर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार 3-5 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Delhi Monsoon: मॉनसून आकर भी सूखी रहेगी दिल्ली? कैसा रहेगा आज का मौसम? IMD Zoom

दिल्‍ली में मॉनसून आया लेक‍िन 3 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

Today weather forecast: दिल्ली में मॉनसून की एंट्री हो गई है. 2 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए. हालांकि सभी जगहों पर बादल नहीं बरसे. ऐसे में 3 जुलाई को लोगों को फिर से मानसून की बारिश होने की उम्मीद है. दिल्ली में सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं.आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का क्या कहना है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है. ऐसे में राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. सुबह से ही धूप कुछ कम है और हवा में नमी बनी हुई है, ऐसे में बारिश की संभावना पैदा हो रही है.

हालांकि देखा जा रहा है कि आईएमडी के अनुमान भी कई बार असफल हो रहे हैं. जब मौसम विभाग तेज बारिश की संभावना जता रहा है तब हल्की बारिश हो रही है. लेकिन विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली में मॉनूसन की देरी हुई है लेकिन 3 से 5 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की शुरुआत हो सकती है.

वातावरण में नमी के चलते दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री तक गिर सकता है. सुबह और दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है.

इस दौरान हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं. आईएमडी के मुताबिक कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है, खासकर 2 से 7 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में खूब बरसात का पूर्वानुमान है. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे NCR में यही स्थिति बनी हुई है. कई जगहों पर रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कल दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम, जल-भराव और बिजली गिरने का खतरा भी पैदा हुआ था. वहीं अब आने वाले दिनों में बारिश के चलते ऐसी ही परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं लिहाजा लोग अब सावधानी से बाहर निकलें और सतर्कता बरतें, ताकि कोई दुर्घटना न हो.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior CorrespondentPriya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||