Image Slider

होमखेलक्रिकेटइंग्लैंड ने सेमीफाइनल में SA को हराया, 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से फाइनल

Last Updated:

England vs South Africa Women World Cup 2026: केनिंग्टन ओवल में गुरुवार रात खेले गए वीमेंस T20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रन से हराकर अपनी पिछली हार की कड़वी यादों को पीछे छोड़ दिया. इस जीत के साथ ही उन्होंने 5 जुलाई को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले रोमांचक फाइनल मुक़ाबले में अपनी जगह पक्की कर ली

Zoom

इंग्लैंड महिला टी-20 टीम फाइनल में पहुंची

द ओवल: इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराते हुए अपने घरेलू महिला T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार एंट्री मारी है. जहां उसका सामना छह बार की चैंपियन मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा. ये खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. अगर इंग्लैंड जीतती है तो ये उसका बीते 17 साल में पहला खिताब होगा. इंग्लैंड ने 2009 में खेले गए ओपनिंग टी-20 वर्ल्ड कप सीजन में न्यूजीलैंड को हराते हुए पहले चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बीती रात खेले गए वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में चोट से वापसी करने वाली नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट ने जबरदस्त अर्धशतक जड़े. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 133 रनों की साझेदारी हुई, इससे उनकी टीम 23/3 की मुश्किल स्थिति से बाहर निकली और 40 रन से जीत हासिल की. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 169/5 के जवाब में 129/8 पर रोक दिया.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||