Image Slider

Last Updated:

नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी की अपकमिंग फिल्म ‘लेनिन’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अखिल इस फिल्म के जरिए 3 साल के गैप के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे. साल 2023 में आई उनकी मेगाबजट फिल्म ‘एजेंट’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. अब उन्होंने 3 साल के गैप की वजह का खुलासा किया. इस गैप के दौरान उन्होंने शादी भी की.

साल 2023 में आई ‘एजेंट’ लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 10-13 करोड़ रुपए ही कमाए. इस फिल्म के डिजास्टर होने के बाद अखिल अक्किनेनी की एक भी फिल्म नहीं आई है. तीन साल बाद वह ‘लेनिन’ लेकर आ रहे हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी. अखिल ने 3 साल के गैप की वजह बताई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Akhil Akkineni

अखिल अक्किनेनी ने बताया कि ‘एजेंट’ के रिलीज़ होने के 3 महीने बाद उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह एक साल से ज़्यादा समय तक फिल्मों से दूर रहे. उन्होंने बताया कि घर पर हुए एक अजीब हादसे के कारण उन्हें ठीक होने में 16 महीने लगे और बड़े पर्दे पर उनकी वापसी में देरी हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Akhil Akkineni 4

इडली ब्रेन डॉट कॉम के मुताबिक, अखिल अक्किनेनी ने कि वह अपने फैंस की निराशा को समझते हैं. उन्होंने माना कि देरी के लिए कुछ हद तक वह खुद ज़िम्मेदार थे, लेकिन ज़्यादातर देरी उनके कंट्रोल से बाहर थी क्योंकि वह एक गंभीर चोट से उबर रहे थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akhil Akkineni

अखिल ने बताया कि यह हादसा ‘एजेंट’ के रिलीज़ होने के लगभग तीन-चार महीने बाद हुआ था. वह बाथरूम के गीले फ़र्श पर फिसल गए और कांच के एक टुकड़े पर गिर गए, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी. कांच से उनकी नस और टेंडन कट गए थे, जिससे उनकी रिंग फिंगर और मिडिल फिंगर प्रभावित हुईं और उन्हें माइक्रो-सर्जरी करवानी पड़ी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Akhil Akkineni

अखिल अक्किनेनी ने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि यह एक लंबा ब्रेक है. आधी गलती मेरी थी, आधी मेरे हाथ में नहीं थी. मुझे ऐसी चोट लगी थी जिससे उबरने में 16 महीने लगे. और इसमें कुछ समय लगा. मेरे बाएं हाथ की दो सर्जरी हुईं. ‘एजेंट’ के रिलीज़ होने के 3-4 महीने बाद मुझे चोट लगी. यह एक अजीब हादसा था. मैं बाथरूम के गीले फ़र्श पर फिसल गया और कांच के एक टुकड़े पर गिर गया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Akhil Akkineni

अखिल अक्किनेनी ने बताया कि इलाज के तौर पर उनकी दो माइक्रो-सर्जरी हुईं और उनके हाथ में 48 टांके आए. उन्होंने कहा, “यह एक लंबी कहानी है. संक्षेप में कहें तो, यह एक बहुत बुरी चोट थी जिसने मुझे पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था. लगभग 7-8 महीनों तक मैं कोई वज़न नहीं उठा सका.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Akhil Akkineni

अखिल अक्किनेनी ने कहा,”इससे पूरी तरह उबरने, अपनी ताकत वापस पाने, फिर से जिम जाने और एक्टिविटी व एक्शन करने में कुल मिलाकर लगभग 16 महीने लग गए.” उन्होंने बताया कि चोट की वजह से उस दौरान उनके लिए शारीरिक रूप से मुश्किल रोल करना या एक्शन सीन करना नामुमकिन हो गया था. एक्टर ने यह भी कहा कि चोट की वजह से वे शुरू में परेशान और मानसिक रूप से काफी अपसेट हो गए थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Akhil Akkineni

बात करें ‘लेनिन’ की, तो फिल्म को मुरली किशोर अब्बुरु ने डायरेक्ट किया है. यह एक रूरल एक्शन ड्रामा है, जिसमें एक लव स्टोरी के साथ-साथ सामाजिक रूप से अहम मुद्दे को भी दिखाया गया है. इस फ़िल्म में अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोर्से लीड रोल में हैं. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज़ होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||