Image Slider

Last Updated:

एक्ट्रेस मनोज बाजपेयी ने फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर तारीफ बटोर रहा है. फिल्म बताती है कि आदमी का कर्म बड़ा है या किस्मत? ट्रेलर के जरिये पता चलता है कि फिल्म में कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कटाक्ष है. फिल्म का निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है. फिल्म में अन्नू कपूर और पवन मल्होत्रा जैसे कई टैलेंटेड कलाकार हैं. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली: अन्नू कपूर और पवन मल्होत्रा जैसे एक्टर्स की अगली फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, जिसे दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी ने लॉन्च किया है. फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के जरिये मेकर्स ने ‘कर्म और किस्मत’ के विरोधाभास को बयां किया है. मेकर्स का वादा है कि फिल्म में दर्शकों को भरपूर कॉमेडी, जबरदस्त ड्रामा और तीखा व्यंग्य देखने को मिलेगा, जो हंसते-हंसाते कई इमोशनल मोड़ से होकर गुजरेगा.

‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. मनोज बाजपेयी के शेयर किए पोस्ट पर 15 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. एक यूजर इसे ‘जबरदस्त’ बता रहा है, जबकि दूसरा यूजर इसे ‘कमाल’ कह रहा है. तीसरा यूजर कहता है, ‘वेल्कम से अच्छी लग रही है.’ लोगों को फिल्म का प्लॉट पसंद आ रहा है. वे अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी संदीप कपूर ने ही लिखी है, जबकि इसके स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन की कमान रविंदर सिवाच ने संभाली है. मेकर्स ‘जुगाड़’, ‘अनारकली ऑफ आरा’ और ‘भोंसले’ जैसी कॉन्टेंट-बेस्ड फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर हैं. नई फिल्म से भी सिनेमा प्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं. यह समाज से जुड़ी किसी गहरी बात को एंटरटेनिंग अंदाज में लाने का वादा करती है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||