Last Updated:
India set to tour Bangladesh: पिछले एक साल से भारत और बांग्लादेश के बीच थमे क्रिकेट संबंधों में आखिरकार जमी बर्फ पिघल गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से मीडिया राइट्स का टेंडर जारी करने के बाद सितंबर में दोनों देशों के बीच 6 मैचों की सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज (3 वनडे और 3 टी20) का रास्ता साफ हो गया है. 28 अगस्त को टीम इंडिया ढाका पहुंच सकती है, जहां इतिहास में पहली बार बांग्लादेश की धरती पर दोनों टीमें द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलेंगी. हालांकि, अंतिम फैसला भारत सरकार की सुरक्षा मंजूरी पर निर्भर करेगा.
भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हो सकती है क्रिकेट सीरीज.
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार को 2026-2027 के लिए अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के टेलीविजन और डिजिटल मीडिया राइट्स का टेंडर जारी कर दिया। इस गोपनीय टेंडर में जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह था ‘भारत का बांग्लादेश दौरा 2026’. 2 जुलाई से शुरू होने वाली और 22 जुलाई को खत्म होने वाली इस बोली प्रक्रिया ने यह साफ कर दिया है कि भले ही बीसीसीआई कैमरे के सामने अभी कुछ भी बोलने से बच रहा हो, लेकिन पर्दे के पीछे दोनों बोर्ड्स के बीच बातचीत का दौर सफल रहा है.
भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हो सकती है क्रिकेट सीरीज.
क्या था विवाद?
पिछले साल अगस्त में बिजी शेड्यूल का हवाला देकर बीसीसीआई ने बांग्लादेश का दौरा टाल दिया था. इसके बाद रिश्तों में तल्खी तब और बढ़ गई जब बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल के बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स का साथ छोड़ना पड़ा. बात तब और बिगड़ गई जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने से ही इनकार करने के संकेत दे दिए थे. लेकिन, हाल ही में बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट के उस अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसमें वे भारत के श्रीलंका दौरे पर 3 अतिरिक्त टी-20 मैच जोड़ना चाहते थे. बीसीसीआई का यह ‘ना’ कहना ही इस बात का इशारा था कि भारतीय बोर्ड ने सितंबर में बांग्लादेश के साथ सीरीज के लिए अपनी विंडो सुरक्षित रखी है.
कैसा होगा संभावित शेड्यूल?
अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो भारतीय टीम 28 अगस्त को ढाका की सरजमीं पर कदम रखेगी.इसके बाद शुरू होगा असली रोमांच. 3 मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच 1, 3 और 6 सितंबर को हो सकती है जहां दोनों टीमें एशिया की बादशाहत के लिए भिड़ेंगी. इसके बाद भारतीय टीम 9, 12 और 13 सितंबर को तीन टी20 मैच खेल सकती है.
आखिरी फैसला सरकार के हाथ में
हालांकि, इस पूरी कहानी का फाइनल क्लाइमेक्स अभी बाकी है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में साफ किया था कि भारतीय बोर्ड को बांग्लादेश की राजनीतिक व्यवस्था या वहां के शासन से कोई सरोकार नहीं है. टीम इंडिया सरहद पार खेलने जाएगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला पूरी तरह से भारत सरकार के निर्देशों और सुरक्षा मंजूरी पर निर्भर करेगा. फिलहाल, बीसीबी ने टेंडर जारी करके गेंद भारत के पाले में डाल दी है.
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


