Image Slider

Last Updated:

कुणाल कामरा ने शिवसेना की नेता मनीषा पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. मनीषा ने प्रणित मोरे के शो पर हुए विवाद पर कमेंट करते हुए कहा कि वो एक ऐसा प्रस्ताव पेश करने जा रही हैं जिससे कॉमेडी शोज पर शिकंजा कसा जाएगा. इसपर पलटवार करते हुए कुणाल कमरा ने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे पर किए कमेंट के बाद से उन्हें महाराष्ट्र में शो करने की इजाजत नहीं मिल रही है.

Zoom

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर कमेंट किया जिसके बाद वो विवादों में घिर गए.

नई दिल्ली. कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कुछ कमेंट्स किए थे. उनके कमेंट्स पर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया था. उनके कमेंट्स के बाद एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने कॉमेडियन के स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ मचाई. कुणाल कामरा के खिलाफ कमिटी भी बैठाई गई और उन्होंने इस कमिटी के सामने दिए अपने बयान में कहा कि उन्हें अपनी किसी बात पर कोई अफसोस नहीं है, लेकिन अब ये पूरा मामला नया मोड़ लेते दिख रहा है.

हाल ही में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कुणाल कामरा पर की अपनी टिप्पणी में कहा कि वो चाहती हैं कि कॉमेडियन को और सख्त सजा मिले. वो प्रणित मोरे के शो पर हुए ‘370 की बिरयानी’ वाले विवाद पर रिएक्शन दे रही थीं. इस दौरान उन्होंने कई कॉमेडियन्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि आजकल कॉमेडी का चलन बढ़ता जा रहा है और ये कॉमेडियन अपनी हर हद पार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा था कि कॉमोडी के नाम पर लोग कुछ भी कह रहे हैं और वो ऐसे कॉमेडी शोज को बंद करने का प्रस्ताव लेकर आएंगी. अब इसपर पलटवार करते हुए कुणाल कामरा ने अपना रिएक्शन दिया है. वो कहते हैं कि एकनाथ शिंदे पर कसे तंज के बाद से उन्हें महाराष्ट्र में एक भी शो करने की इजाजत नहीं मिली है.

कुणाल कामरा का फूटा गुस्सा

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||