दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव का असर अब सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पक्षियों और वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और पानी की कमी के कारण बड़ी संख्या में पक्षी और अन्य वन्यजीव बीमार हो रहे हैं। गर्मी से उन्हें डायरिया और सूखा रोग की समस्या हो रही है। इससे वह खाना-पीना पूरी तरह से नहीं खा रहे हैं। ऐसे में उनका शरीर साथ छोड़ रहा है।
चिंता की बात यह है कि इनमें से कई पक्षी आसमान में उड़ान भरने से मोहताज हो रहे हैं, तो कुछ अपने घोंसलों में नहीं जा पा रहे हैं। कई पक्षी तो मौत के शिकार भी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर युवा चील (यंग काइट्स), कबूतर और अन्य शहरी पक्षियों पर पड़ रहा है। गर्म हवाओं में उड़ान भरने वाले पक्षी थोड़ी सी दूरी तय कर जमीन पर गिरने से जख्मी हो रहे हैं। पशु-पक्षी अस्पताल में लोग प्रतिदिन हिट स्ट्रोक से घायल पक्षियों बड़ी संख्या में लेकर पहुंच रहे हैं।
वाइल्डलाइफ एसओएस के अनुसार, अप्रैल से अब तक 224 पक्षियों और वन्यजीवों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि इस साल अप्रैल में ही रेस्क्यू मामलों में पिछले वर्षों की तुलना में 39.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संस्था के मुताबिक, सामान्य दिनों में जहां रोजाना 5 से 10 रेस्क्यू कॉल मिलती थीं। वहीं, इन दिनों यह संख्या बढ़कर 15 से 20 कॉल प्रतिदिन हो गई है। सबसे अधिक मामले हीट स्ट्रोक, शरीर में पानी की कमी से घोंसलों से गिरने वाले पक्षियों और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे सांप, गोह समेत अन्य सरीसृपों के सामने आ रहे हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



