Image Slider

Last Updated:

Lock Upp: Sach Ya Sazaa: लॉकअप के एक एपिसोड में टेलीविजन एक्टर राम कपूर का एक बयान सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. उन्होंने शादी में बेवफाई को लेकर एक ऐसी राय रखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया. उन्होंने ऐसा क्या कह दिया चलिए बताते हैं…

ख़बरें फटाफट

Zoom

राम कपूर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. टीवी एक्टर राम कपूर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में शादी और बेवफाई पर उनकी राय ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. अपने पुराने ‘गैंगरेप’ वाले कमेंट के बचाव और पानी न मिलने पर टास्क रोकने को लेकर आलोचना झेलने के बाद, अब अभिनेता शादी में ‘बेवफाई’ पर दिए अपने एक बयान को लेकर नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं.

दरअसल, लॉकअप में हुई एक बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से सवाल पूछा कि अगर उन्हें पता चले कि उनके पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया है, तो क्या वे कोई नया रिश्ता तलाशेंगे? इसके जवाब में राम कपूर ने कहा, ‘नहीं, आप दोबारा कनेक्शन ढूंढते हैं. अगर आप सच में अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, तो कुछ भी डीलब्रेकर नहीं है. शादी मुश्किल है और यह एक सफर है. आपको हर दिन अपनी शादी पर काम करना होता है.’

‘शादी में बेवफाई से रिश्ते खत्म नहीं होते’

राम कपूर ने आगे अपनी बात समझाते हुए कहा, ’20-25 साल की शादी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं. अच्छे और बुरे दौर आते हैं. बुरे दौर में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए. अगर आप उनके बिना या अपने बच्चों के बिना नहीं जी सकते तो समय हर जख्म को भर देता है. कोई भी बात डील-ब्रेकर नहीं होती. कभी-कभी यह गलती से हो जाता है’.

राम कपूर की बात सुन भड़कीं आकांक्षा चमोला

राम कपूर की बात सुनने के बाद शो की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने तुरंत रिएक्ट किया और उनकी बात पर असहमति जताई. आकांक्षा चमोला ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि शारीरिक संबंध कभी भी ‘गलती’ से नहीं हो सकते, क्योंकि इसके पीछे कई सोच-समझकर लिए गए फैसले होते हैं. उन्होंने कहा कि आपको किसी के कपड़े उतारने होते हैं, अपने कपड़े उतारने होते हैं और फिर आप यह करते हैं. आप यह नहीं कह सकते कि यह गलती से हुआ. यह ऐसा नहीं है कि मैंने गलती से आपको चाकू मार दिया.

यूजर्स ने राम कपूर को लिए आड़े हाथ

इस बातचीत का वीडियो क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने राम कपूर को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने उनके इस विचारों को निगेटिव करार दिया. एक यूजर ने लिखा- ‘मैं इन अनस्क्रिप्टेड शोज की तारीफ करता हूं, क्योंकि इनसे पता चलता है कि जिन लोगों की हम तारीफ करते हैं, वे असल में कितने समस्याग्रस्त हैं.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘राम कपूर सच में अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं.’ कुछ लोगों ने उन्हें ‘नारसिस्ट’ तक कह डाला. कुछ लोगों ने यहां तक कह डाला कि वजन के साथ बुद्धि भी कम हो गई है. लोगों ने पूछा, ‘अगर परिवार और रिश्ते इतने महत्वपूर्ण हैं तो फिर बेवफाई करने का सवाल ही क्यों उठता है?’

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||