Image Slider




अंतरराज्यीय नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 60 लाख रुपये बताई गई कीमत


ओडिशा से लाकर हरियाणा, यूपी और राजस्थान में बेचते थे

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम ने कैंटर में कांच की बोतलों के नीचे छिपाकर ओडिशा से ला रहे नशीले पदार्थ की तस्करी कर यूपी व हरियाणा सहित राजस्थान में नशा तस्करी के सामान के पहुंचाने व फैलाने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को काबू किया है। टीम ने तस्करों के कब्जे से 201.75 किलोग्राम गांजा को बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने दोंनो नशा तस्करों को अदालत में पेश कर सात दिन ने पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। एंटी नारकोटिक टीम प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक नीति अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार टीम नशा तस्करों पर काबू करने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि 26-27 जून की रात्रि को टीम में तैनात पीएसआई आलोक कुमार टीम के साथ हसनपुर चौक होडल के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पवन नावरिया और लियाकत, निवासी अलवर (राजस्थान), एक टाटा केंटर गाड़ी (नंबर आरजे-02जीसी-5023) में कांच की बोतलों के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा छिपाकर उड़ीसा से ला रहे हैं।

यह गाड़ी मथुरा के रास्ते होडल व मेवात होते हुए अलवर, राजस्थान की तरफ जाने वाली है। सूचना मिलते ही टीम ने वाहनों की नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के थोड़ी देर बाद टीम को कैंटर आता दिखाई दिया। टीम ने कैंटर में बैठे दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उनकी पहचान पवन कुमार व लियाकत निवासी जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई। टीम ने केंटर की सघन तलाशी ली। केंटर के भीतर कांच की बोतलों के नीचे छिपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक के बड़े कट्टे बरामद हुए। जब इलेक्ट्रॉनिक कांटे से इन सभी कट्टों का वजन किया गया, तो कट्टों में 201.75 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। एंटी नारकोटिक्स प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने बरामद गांजे की खेप, केंटर गाड़ी और उसमें लोड कांच की शिशियों को सबूत के तौर पर कब्जे में लेकर थाना होडल में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया कर होडल अदालत में पेश कर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ के लिए सात दिन के पुलिस डिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान टीम इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर होडल, मेवात ,अलवर में किस-किस को नशीला पदार्थ देना था उनके बारे में जानकारी व सबूत एकत्रित करेगी।

वहीं, इस मामले में जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले हुए तस्करी करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है यदि किसी को नशीले पदार्थ के बिक्री करने के बारे में जानकारी हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||