Image Slider

Last Updated:

Pune Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब आरोपी सिया गोयल की मां ने उस दावे को खारिज किया है कि सिया मई में चेतन चौधरी के साथ उदयपुर गई थी। उनका कहना है कि सिया दोस्त की शादी में शामिल होने गई थी और चेतन सिर्फ उसका दोस्त था.

'वह तो दोस्त', चेतन के साथ उदयपुर क्यों गई थी सिया? मां प्रिया गोयल ने दी सफाईZoom

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में आरोपी सिया और चेतन को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं.

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. खबर है कि हत्या से एक महीने पहले मई में सिया अपने कथित बॉयफ्रेंड चेतन के साथ उदयपुर गई थी. अब सिया की मां पूजा गोयल ने इस मामले पर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि सिया अपनी एक दोस्त की शादी में उदयपुर गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि सिया और चेतन साथ नहीं गए थे. सिया की मां के मुताबिक, सिया ने केतन को बताया था कि चेतन उसका दोस्त है.

जांच एजेंसियों के लिए उदयपुर की यह ट्रिप इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसी शहर में सिया और केतन की नवंबर में शादी होने वाली थी. पुलिस को शक है कि मई महीने में सिया और चेतन की उदयपुर यात्रा दोनों के रिश्ते और कथित साजिश से जुड़ी अहम कड़ी हो सकती है. हालांकि सिया की मां ने इन दावों को सिरे से नकार दिया है.

चेतन के 640 मिनट ऑफलाइन रहने पर पुलिस की नजर

उधर केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में सबसे अहम सुराग चेतन चौधरी की डिजिटल एक्टिविटी को माना जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, 18 जून की सुबह करीब 7 बजे चेतन ने अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया था और करीब 640 मिनट यानी लगभग 10 घंटे तक ऑनलाइन नहीं आया.

जांच अधिकारियों का मानना है कि उसने अपनी लोकेशन और गतिविधियां छिपाने के इरादे से ऐसा किया. लेकिन यही इंटरनेट ब्लैकआउट अब पुलिस के लिए घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार करने में अहम सबूत बन गया है.

दोनों एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय सिया और 22 वर्षीय चेतन से पूछताछ में दोनों एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं. चेतन का दावा है कि केतन की हत्या का विचार सिया का था, जबकि सिया का कहना है कि पूरी योजना चेतन ने बनाई थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले छह महीनों में दोनों के बीच 4,400 से ज्यादा फोन कॉल हुई थीं. पुलिस अब दोनों के बयानों का मिलान फॉरेंसिक रिपोर्ट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों से कर रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को दोनों की संयुक्त साजिश के संकेत मिले हैं, हालांकि अंतिम फैसला अदालत में पेश होने वाले सबूतों के आधार पर होगा.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||