Upcoming Movies July 2026: जुलाई की शुरुआत होगी बेहद धमाकेदार! अगले 7 दिनों में नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं ‘एनोला होम्स 3’ और ‘सुपर सुब्बू’ समेत 10 बड़े शो और फिल्में. थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर इस लिस्ट को देखें और अपना वीकेंड प्लान अभी से सेट कर लें! नीचे पढ़ें पूरी डीटेल-
जुलाई में आने वाले सात दिन बेहद धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि ओटीटी की दुनिया में एंटरटेनमेंट का बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है. अगर आप भी वीकेंड पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और हर समय कुछ नया तलाशते रहते हैं, तो अपने पॉपकॉर्न तैयार कर लीजिए. नेटफ्लिक्स पर अगले एक हफ्ते के अंदर एक से बढ़कर एक 10 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और जबरदस्त एक्शन से भरपूर इन शोज की लिस्ट इतनी कमाल की है कि इसे देखकर आप खुद तय कर लीजिए कि आपको सबसे पहले क्या देखना है.
1. एनोला होम्स 3: शर्लक होम्स की स्मार्ट और जाबांज छोटी बहन एक बार फिर अपने नए कारनामों के साथ वापस आ रही है. इस मिस्ट्री ड्रामा फिल्म में आपको जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. यह फिल्म इसी हफ्ते यानी 1 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. इसके अलावा हैमनेट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. यह एक बेहद इमोशनल और संजीदा फिल्म है जो एक मशहूर नोवल पर आधारित है. अगर आपको गहरी और दिल को छू लेने वाली कहानियां पसंद हैं, तो इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है.
3. द ह्यूमन वेपर: अगर आपको साइंस फिक्शन और मिस्ट्री देखना पसंद है, तो यह जापानी सीरीज आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है. इसकी कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है जो भाप में बदल सकता है. यह अनोखा शो अगले कुछ दिनों में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है. बेटर लेट दैन सिंगल सीजन 2 भी इस लिस्ट में है.रोमांटिक कॉमेडी का मजा दोगुना करने के लिए इस सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है. प्यार, दोस्ती और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी यह सीरीज आपको खूब एंटरटेन करेगी. इसे आप 7 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
5. सुपर सुब्बू:साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन तोहफा है. ‘सुपर सुब्बू’ एक एंटरटेनिंग फिल्म है जो 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है. इसमें आपको कमाल का ड्रामा और बढ़िया कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिसे आप पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. इसके अलावा इस लिस्ट एक फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा है,जिसका नाम है वंडरफुल नाइटमेयर. इसमें एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जिसकी जिंदगी अचानक एक अजीब मोड़ ले लेती है. यह मजेदार फिल्म 7 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है.
7. सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट सीजन 3: इस मशहूर कॉमेडी सीरीज का तीसरा सीजन आखिरकार फैंस के बीच आ रहा है. अपनी जिंदगी और करियर के बीच तालमेल बिठाती एक प्लस-साइज महिला की यह मजेदार कहानी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी. यह सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर इसी हफ्ते 2 जुलाई को रिलीज हो रही है.स्पार्क्स ऑफ टुमॉरो सीजन 1 का नाम भी इस लिस्ट में है. यह एक बिल्कुल नई ड्रामा सीरीज है जो युवाओं की जिंदगी और उनके सपनों पर बेस्ड है. इस नए शो का पहला सीजन 5 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है, जो युवाओं को काफी पसंद आ सकता है.
9. डार्क विंड्स सीजन 4: क्राइम और थ्रिलर के दीवानों के लिए ‘डार्क विंड्स’ का चौथा सीजन तैयार है. इसमें सस्पेंस और पुलिस इनवेस्टिगेशन का ऐसा डोज मिलेगा जो आपको स्क्रीन से बांधकर रखेगा. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 4 जुलाई को लाइव हो जाएगी.
10. डेमन्स ऑफ द शैडो रियलम: इसी के साथ 4 जुलाई को डेमन्स ऑफ द शैडो रियलम भी नेटफ्लिक्स पर आ रही है.एनीमे के दीवानों के लिए यह हफ्ता बहुत खास है. ‘डेमन्स ऑफ द शैडो रियलम’ एक बेहद पॉपुलर मंगा पर बेस्ड एनीमे सीरीज है, जो दर्शकों को एक जादुई और डरावनी दुनिया की सैर कराएगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



