Image Slider

Last Updated:

Ram Mandir Chori News: राम मंदिर दान चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने इस्तीफा दे चुके ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बयान दर्ज किए. पुलिस ने अभी तक 150 लोगों से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि चंदा चोरी मामले की जांच में अभी तक 80 लाख रुपये बरामद हो गए हैं.

मुझे नहीं पता था... राम मंदिर चंदा चोरी पर पुलिस की पूछताछ में बोले चंपत रायZoom

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दर्ज कराया अपना बयान

अयोध्याः राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. आरोपियों के घरों पर छापेमारी के अलावा बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में पुलिस ने इस्तीफा दे चुके राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ की. इस दौरान चंपत राय ने दावा किया कि उन्हें चढ़ावा चोरी की कोई जानकारी नहीं थी. अब अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों से पूछताछ होगी. पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही है. अयोध्या पुलिस मुख्य शिकायतकर्ता के भी बयान दर्ज कर लिए हैं. SIT ने अभी तक तक़रीबन 150 लोगों से पूछताछ की है. पूछताछ का सिलसिला अभी जारी रहेगा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub EditorPrashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||