ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का भंडार है. बॉक्स ऑफिस पर जहां हर महीने बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, वहीं ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिलता है. इन दिनों एक ऐसी सीरीज का बोलबाला है जिसका दर्शकों को पिछले 2 साल से इंतजार था. रिलीज होते ही ये ओटीटी पर छा गई.
नई दिल्ली. प्यार, धोखा, बदला और सस्पेंस की वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ इन दिनों ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. रिलीज होते ही ये छा गई. ओटीटी पर सीरीज ने बड़ी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है.
पहले सीजन की भारी सफलता के बाद इसका दूसरा भाग 19 जून 2026 को रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. धवल ठाकुर, संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, पलक जैन, सुशील पांडे, गोविंद पांडे और कपिल कानपुरीया स्टारर सीरीज की रेटिंग भी कमाल की है.
8 एपिसोड वाली ये सीरीज इन दिनों जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. व्यूअर्स के मामले में इस सीरीज ने आदित्य धर की धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म तीसरे नंबर पर है और ‘ठुकरा कर मेरा प्यार सीजन 2’ दूसरे नंबर पर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब इस सीरीज की रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.2 है. रेटिंग से सीरीज की लोकप्रियता और कमाल की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है. हर एपिसोड में दर्शकों को कुछ नया और बेहद खास देखने को मिलता है. हर एपिसोड में कहानी में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है.
इस शो की कहानी ‘कुलदीप’ नाम के एक मध्यमवर्गीय लड़के और रसूखदार चौहान परिवार की बेटी ‘शानविका’ के इर्द-गिबर्द घूमती है. पहले सीजन में प्यार में मिले धोखे और अपमान के बाद, सीजन 2 की कहानी काफी डार्क और गंभीर हो चुकी है.
पहले सीजन में दिखाया जाता है कि चौहान परिवार के बेटी कुलदीप से प्यार करती है, लेकिन समाज और परिवार के दबाव के सामने वो टिक नहीं पाती है. परिवार के दबाव के आगे झुककर वो अरेंज मैरिज कर लेती है और अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दे देती है. प्यार में मिले धोखे के बाद कुलदीप टूटकर बिखर जाता है.
इस बार कहानी में छोटे शहर की राजनीति, सत्ता की भूख, पारिवारिक दबाव और बदले की आग को दिखाया गया है. जहां शानविका अब एक शक्तिशाली और मजबूत राजनीतिक रूप में नजर आ रही है, वहीं कुलदीप बदले की भावना से घिरा हुआ है.
इस पूरी सीरीज की कहानी एक दिल टूटे आशिक के इर्द-गिर्द घूमती है. वो आशिक जो प्यार में धोखा खाने के बाद अब बदला लेने को आतूर है. इस सीजन में पहले से भी ज्यादा सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



