Image Slider

होमखेलक्रिकेटगंभीर हम तुम्हें कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे….आइसलैंड क्रिकेट ने की बेइज्जती

Last Updated:

Iceland Cricket Trolls Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के नाम भले ही बतौर कोच भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीताने की उपलब्धि दर्ज हो लेकिन अब तक जितने भी पुराने शर्मनाक हार के रिकॉर्ड है वो उनकी कोचिंग में ही आए. आयरलैंड जैसी कमतर आंकी जा रही टीम के खिलाफ टीम इंडिया का क्लीन स्वीप हो गया. इसपर आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी लेते हुए उनको कोचिंग स्टाफ बनाने से इनकार कर दिया.

Zoom

आईसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया कोच गौतम गंभीर का मजाक

नई दिल्ली. भारतीय टीम के मुख्य कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से गौतम गंभीर के नाम कई शर्मनाक हार के रिकॉर्ड जुड़ चुके हैं. घर पर पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप हो या फिर श्रीलंका में लंबे समय बाद वनडे सीरीज में हार. अब आयरलैंड जैसी हल्की मानी जा रही टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप. टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार के कुछ ही घंटों बाद आइसलैंड क्रिकेट ने सोमवार (June 29) को भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर X (पूर्व ट्विटर) पर तंज कसा.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई इस पोस्ट में आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी लेते हुए लिखा कि वे अपनी कोचिंग स्टाफ में गंभीर को शामिल करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं. साथ ही यह भी लिखा कि सितारों से सजी भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हराने जैसा “काबिले-गौर” काम करने के लिए खास प्रतिभा चाहिए.

आइसलैंड क्रिकेट ने X पर लिखा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपनी कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते. हालांकि, वह साफ तौर पर प्रतिभाशाली हैं. उन भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड में ऐसे नतीजे देना वाकई असाधारण ‘गिफ्ट्स’ मांगता है.”

भारत का अगला दौरा कब?

टी20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक बचाने के सिर्फ तीन महीने बाद भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दो मैचों की टी20I सीरीज खेलने आयरलैंड पहुंचा था. टीम को दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी. पहला मैच बेलफास्ट में भारत 34 रन से हार गया, जबकि दूसरा टी20I रविवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में आयरलैंड ने 1 रन से अपने नाम किया. दोनों मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज़ी पूरी तरह लड़खड़ा गई.

कप्तान श्रेयस अय्यर और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन सहित कई बड़े नाम पूरे सीरीज में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. लगातार अपने शुरुआती 2 टी20I हारने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बनने के बाद अब अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20I सीरीज में वापसी करने के लिए बेताब होंगे.

भारत इस हफ्ते के अंत में इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगा. पहला टी20I July 1 को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच July 4 को ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा. बाकी 3 टी20I 7, 9 और 11 जुलाई को नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथैम्प्टन में खेले जाएंगे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||