Image Slider

Last Updated:

Anupama Written Updat: अंश की शादी की मेहंदी के बीच अचानक पुलिस ने मारी एंट्री! गौतम गांधी की घिनौनी साजिश के कारण अंश पर लगा लड़की से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप. अपने पोते को बेगुनाह साबित करने और पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए क्या अनुपमा को मिलेगा दिग्विजय का साथ? जानिए 29 जून के एपिसोड का पूरा रिटेन अपडेट.

Zoom

अनुपमा

Anupama Written Update 29 june 2026: स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा शो ‘अनुपमा’ में आज का एपिसोड बेहद इमोशनल और जबरदस्त मोड़ों से भरा होने वाला है. जहां एक तरफ पूरा शाह परिवार अंश की शादी की खुशियों और मेहंदी के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी तरफ दुश्मनों की घिनौनी चाल ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया है.

आज के एपिसोड में अनुपमा का सामना एक नई और बहुत बड़ी मुसीबत से होने वाला है, जहां वह अपने पोते की बेगुनाही के लिए पूरी दुनिया से लड़ती हुई नजर आएगी.

 पुलिस का तमाशा

आज के एपिसोड की शुरुआत बेहद खुशनुमा माहौल से होती है. घर के सभी लोग अंश और मीनू की शादी की रस्मों में बिजी हैं और चारों तरफ हंसी-मजाक चल रहा है. तभी अचानक घर में पुलिस की एंट्री होती है. पुलिस को देखकर संगीत और ढोल-नगाड़े तुरंत बंद हो जाते हैं और पूरा परिवार सदमे में आ जाता है. विलेन गौतम गांधी, जिसने यह पूरी साजिश रची है, दूर खड़ा होकर इस पूरे तमाशे का मजा ले रहा होता है.

अंश पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस घर में आते ही सीधे अंश का नाम लेती है और उसे गिरफ्तार करने की बात कहती है. यह सुनकर अनुपमा और परिवार के बाकी लोग हैरान रह जाते हैं. पुलिस बताती है कि अंश पर एक लड़की के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करने का बहुत गंभीर आरोप लगा है. अंश हाथ जोड़कर पुलिस से कहता है कि वह बेकसूर है और उसने सिर्फ कैफे में उस लड़की की मदद की थी. अनुपमा भी पुलिस के आगे बहुत मिन्नतें करती है, लेकिन पुलिस किसी की एक नहीं सुनती और अंश को जबरन ले जाने लगती है.

सड़क पर दौड़ी अनुपमा

अपने पोते को इस तरह पुलिस की गाड़ी में जाता देख अनुपमा का दिल टूट जाता है. वह बदहवास होकर पुलिस की गाड़ी के पीछे सड़क पर दौड़ने लगती है. भागते-भागते अनुपमा सड़क पर गिर भी जाती है और उसे चोट आ जाती है, लेकिन वह हार नहीं मानती. वह तुरंत उठती है और अपने अंश को सही-सलामत वापस लाने के लिए सीधे पुलिस स्टेशन की तरफ निकल पड़ती है.

क्या दिग्विजय करेंगे अनुपमा का सपोर्ट?

थाने पहुंचने के बाद अनुपमा को समझ आता है कि पुलिस उसकी सीधी बातों से मानने वाली नहीं है. ऐसे में अनुपमा को एक बड़े सपोर्ट की जरूरत होती है. शो में ट्विस्ट तब आता है जब इस मुश्किल घड़ी में दिग्विजय की एंट्री को लेकर सस्पेंस बनता है. अनुपमा को उम्मीद है कि दिग्विजय इस कानूनी पचड़े से अंश को बाहर निकालने में उसका साथ देंगे. अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या दिग्विजय सच में अनुपमा की ढाल बनेंगे या फिर गौतम गांधी का साथ देकर अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ा देंगे.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||