Image Slider

होमखेलक्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए फैंस हुए क्रेजी, मिनटों में बिके सारे टिकट

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi craze in Ireland: वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड दौरे पर डेब्यू को लेकर फैंस के बीच अभूतपूर्व दीवानगी है. बेलफास्ट में होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के टिकट खिड़की खुलने के चंद मिनटों में ही बिक गए. क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस के मुताबिक, वैभव के ऐतिहासिक डेब्यू का गवाह बनने के लिए स्टेडियम छोटा पड़ गया है. फीफा वर्ल्ड कप के शोर के बीच भी स्थानीय मीडिया से लेकर हर तरफ सिर्फ इस ‘वंडर बॉय’ की ही चर्चा है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी का मैच देखने को आयरलैंड में फैंस में जबरदस्त क्रेज.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी का जादू अब आयरलैंड के सिर चढ़कर बोल रहा है. भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज को लेकर फैंस के बीच इस कदर दीवानगी है कि टिकटें खिड़की खुलने के चंद मिनटों के भीतर ही उड़ गईं. इस बेकाबू हाइप की सबसे बड़ी वजह कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया के सबसे युवा उदीयमान खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं. क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस ने खुद माना है कि जब से वैभव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, तब से टिकटों की मांग आसमान छू रही है. हर कोई इस ‘वंडर बॉय’ को लाइव बैटिंग करते देखना चाहता है.

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकीले भविष्य के रूप में देखा जा रहा है. उम्मीद है कि बेलफास्ट में होने वाले सीरीज के पहले मैच में वे अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. अगर वैभव मैदान पर उतरते हैं, तो वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. यह मील का पत्थर उनके पहले से ही सुनहरे करियर में एक और बड़ा चांद लगा देगा.

क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में इस क्रेज को बयां किया. उन्होंने कहा, ‘ मेरा फोन हर समय टिकट मांगने वाले लोगों के मैसेज और कॉल से बज रहा है. दुर्भाग्य से, हमारे पास केवल 4,500 से 5,000 प्रशंसकों की मेजबानी करने की क्षमता है. अगर हमारे पास पर्याप्त जगह होती, तो हम इस स्टेडियम को तीन बार भर सकते थे. टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए और अब भी लोग टिकटों की तलाश में भटक रहे हैं.’ मैकनीस के मुताबिक, उत्तरी आयरलैंड के फैंस के लिए वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का गवाह बनना एक ‘आई वाज देयर’ मोमेंट जैसा है. वे इस ऐतिहासिक पल को गंवाना नहीं चाहते.

फीफा वर्ल्ड कप के बीच लोकल मीडिया में छाए वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड में इस समय फीफा वर्ल्ड कप की धूम है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता का आलम यह है कि वहां के स्थानीय मीडिया ने फुटबॉल के इस महाकुंभ के बीच भी वैभव को प्रमुखता से जगह दी है. मैकनीस ने कहा, ‘यह वाकई बहुत बड़ा है. हर कोई इसी बारे में बात कर रहा है. वह अविश्वसनीय रूप से एक रोमांचक प्रतिभा हैं. उनके संभावित रूप से डेब्यू करने की खबर ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.’

मैच के लिए तैयार किया गया अस्थायी बुनियादी ढांचा
फैंस की इस भारी भीड़ और सीरीज के महत्व को देखते हुए क्रिकेट आयरलैंड को विशेष इंतजाम करने पड़े हैं. मैच का आयोजन सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए सरकार से विशेष परमिट लेकर स्टेडियम में अतिरिक्त और अस्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. मैकनीस ने बताया कि मैच के लिए जो भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं दिख रही हैं, वे सब इस सीरीज को ध्यान में रखकर ही आनन-फानन में तैयार की गई हैं.

क्यों है वैभव को लेकर इतनी दीवानगी?
वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर रवैये से क्रिकेट जगत को हैरान किया है. घरेलू क्रिकेट और फिर इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर उनके प्रदर्शन ने इस हाइप को और बढ़ाने का काम किया. हाल में वे भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, जिसने दांबुला में त्रिकोणीय ‘ए’ सीरीज का खिताब अपने नाम किया था. उस सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव ने जो तबाही मचाई, उसने सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा. उन्होंने महज 29 गेंदों में 94 रनों की हैरतअंगेज और विस्फोटक पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||