Basti News: बस्ती जिले के बैरीहवां में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक पति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 24 साल के शिवकुमार को शक था कि उसकी पत्नी का मोहल्ले के ही एक युवक रोहन से चक्कर चल रहा है. इसी बात को लेकर हुए विवाद में रोहन ने शिवकुमार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
बस्ती में युवक की हत्या (फाइल फोटो मृतक शिवकुमार कन्नौजिया)
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बैरिहवा धोबी टोला के रहने वाले 24 साल के शिवकुमार कनौजिया की शादी हो चुकी थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय से शिवकुमार को भनक थी कि उसकी पत्नी का मोहल्ले के ही रहने वाले रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के साथ अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर घर में आए दिन कलह होती रहती थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.
रात के अंधेरे में हुआ खूनी खेल
परिजनों और आस-पास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे इसी बात को लेकर रोहन उर्फ अंशुल और शिवकुमार के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि रोहन ने आव देखा न ताव और लाठी-डंडों से शिवकुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने की वजह से शिवकुमार लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा. शिवकुमार को तड़पता हुआ छोड़कर आरोपी रोहन मौके से फरार हो गया.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
चीख-पुकार सुनकर दौड़े घरवाले घायल शिवकुमार को तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया. जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए.
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी
मामले की जानकारी देते हुए सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या (धारा 103-1) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



