सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जो हमारे रोजमर्रा के भोजन में मिल रहे पेस्टिसाइड और मिलावट के गंभीर खतरे को उजागर करता है. इस फिल्म में काजल अग्रवाल एक मजबूत वकील, अर्चना के किरदार में हैं, जो कोर्ट में जहरीली दवाएं बनाने वाली कंपनियों और सरकार के खिलाफ केस लड़ रही हैं, वहीं श्रेयस तलपड़े एक ऐसे बेबस पिता ,योगेश पांडे के रोल में हैं, जिनकी 7 साल की बेटी की मौत मिलावटी खाने की वजह से कैंसर से हो जाती है और वे न्याय के लिए सिस्टम से टकराते हैं. सागर बी. शिंदे द्वारा लिखित और निर्मित यह फिल्म मिलावटी फल-सब्जियों और दूध-दही के जरिए इंसानी शरीर में फैल रहे ‘धीमे जहर’ पर कड़े सवाल उठाती है, जो जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन के बैनर तले 24 जुलाई को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



