Last Updated:
Most runs in debut match in T20Is: टी20 इंटरनेशनल में डब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी किस बल्लेबाज ने खेली है ये सभी जानना चाहते हैं. इसके पीछे की वजह युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. 15 साल के इस ओपनर का डेब्यू आयरलैंड टी20 सीरीज के दौरान हो सकता है.
टी20 डेब्यू पर किसने खेली सबसे बड़ी पारी, क्या वैभव तोड़ पाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड?
वैसे क्या आपको पता है टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है. पहले मैच का दबाव झेलते हुए शानदार पारी खेलना किसी खिलाड़ी की काबिलियत को साबित करता है. कई बल्लेबाजों ने अपने पहले मैच में ही इतिहास रचा है. हम आपको बताने जा रहे हैं टी20I डेब्यू पर टॉप स्कोर करने वाले बल्लेबाजों के बारे में
1. मैथ्यू स्पूर्स (कनाडा) – 108*
साल 2022 में फिलीपींस के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर में स्पूर्स ने 66 गेंद पर नाबाद 108 रन बनाए थे. 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से उन्होंने कनाडा को 216/1 तक पहुंचाया. यह अभी भी टी20I डेब्यू में सबसे बड़ी पारी का विश्व रिकॉर्ड है.
क्रिस हृस्टो लाकोव -104
सर्बिया के विकेटकीपर क्रिस हृस्टो लाकोव ने अपने टी20 डेब्यू पर शतक जमाकर हंगामा मचा दिया था. उन्होंने बुलगेरिया के खिलाफ 2019 में 61 बॉल पर 104 रन बनाए थे. इसमें 5 चौके और कुल 10 छक्के जमाए थे. ये डेब्यू पर बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
जेपी कोट्जे (नामीबिया) – 101*
नामीबिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेपी कोट्जे ने डेब्यू पर नाबाद शतक जड़कर इतिहास रचा था. टीम की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बैटर बने और रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया. साल 2019 में बोस्तवाना के खिलाफ उनकी ये पारी देखने को मिली थी.
रविंदरपाल सिंह (कनाडा) – 101
कनाडा के रविंदरपाल सिंह ने भी टी20 डेब्यू में शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया था. केमन द्वीप की टीम के खिलाफ उनकी यह पारी 2019 में आई थी.
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 98*
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I डेब्यू पर 98* रन बनाए थे. यह एक दिग्गज का शानदार आगाज था. शतक से भले ही वो चूक गए थे लेकिन अपना नाम रिकॉर्ड बुक में लिखवा लिया.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



