Image Slider

होमखेलक्रिकेटडेब्यू करते ही रोहित-पंड्या के रिकॉर्ड मटियामेट कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi eyes on Hardik pandya-Rohit Sharma record: 26 जून से शुरू हो रही भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजरें हैं. अपने आक्रामक मिजाज के लिए मशहूर वैभव अगर इस सीरीज में उतरते हैं, तो रोहित शर्मा के सर्वाधिक छक्के, हार्दिक पंड्या का तूफानी स्ट्राइक रेट और केएल राहुल-दीपक हुड्डा के एक पारी में बड़े रिकॉर्ड खतरे में पड़ जाएंगे. जूनियर क्रिकेट में तबाही मचाने वाला यह खिलाड़ी दिग्गजों के कीर्तिमान ध्वस्त करने को तैयार है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी एक साथ तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई नया सितारा उभरता है, तो उम्मीदों का आसमान बड़ा हो जाता है. लेकिन जब बात 15 साल के एक ऐसे बल्लेबाज की हो जो क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने का माद्दा रखता है, तो रोमांच का दोगुना होना लाजिमी है. हम बात कर रहे हैं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की. 26 जून से भारत और आयरलैंड के बीच शुरू हो रही टी20 सीरीज में सबकी निगाहें इस युवा खिलाड़ी पर टिकी हैं. पूरी उम्मीद है कि वैभव इस सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. और अगर ऐसा होता है, तो आयरलैंड की धरती पर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और केएल राहुल जैसे दिग्गजों के सालों पुराने रिकॉर्ड खतरे में पड़ जाएंगे.

आयरलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में जब भी तूफानी बल्लेबाजी की बात आती है, तो हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का नाम सबसे ऊपर आता है. हार्दिक के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. हार्दिक ने आयरलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 241.93 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं, जो दोनों देशों के बीच किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ है. पंड्या ने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में महज 9 गेंदों पर 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 32 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 355.55 का था. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिस आक्रामक मिजाज के खिलाड़ी हैं, उनके लिए 350 या 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करना कोई नई बात नहीं है. घरेलू और जूनियर क्रिकेट में वो कई बार ऐसा कर चुके हैं. अगर डेब्यू मैच में वैभव का बल्ला चला, तो हार्दिक का यह ‘स्ट्राइक रेट राज’ मटियामेट हो सकता है.

वैभव सूर्यवंशी एक साथ तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड.

हिटमैन रोहित शर्मा को छक्के लगाने में महारत हासिल है, और आयरलैंड के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ 4 मैचों में 9 छक्के जड़े हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा इस सीरीज में सबसे ज्यादा हैं. (हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड आयरलैंड के एंडी बलबिर्नी के नाम है, जिन्होंने 7 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं). वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शैली पूरी तरह निडर है. जूनियर स्तर पर वे एक ही पारी में 10 से ज्यादा छक्के उड़ाने का कारनामा कई बार कर चुके हैं. ऐसे में अगर उन्हें पूरी सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो रोहित के 9 छक्कों और बलबिर्नी के 11 छक्कों का रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दफन हो सकता है.

बात जब एक पारी में सबसे ज्यादा तबाही मचाने की आती है, तो भारतीय बल्लेबाजों में केएल राहुल और दीपक हुड्डा का नाम संयुक्त रूप से शीर्ष पर आता है. दोनों टीमों के बीच एक पारी में सबसे ज्यादा 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड एंडी बलबिर्नी के नाम है. वहीं, भारतीयों में केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने एक पारी में 6-6 छक्के लगाने का कमाल किया है. दीपक हुड्डा के नाम आयरलैंड के खिलाफ एक पारी में केवल चौके-छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी के पास लंबी पारियां खेलने और बाउंड्रीज की बरसात करने की गजब की क्षमता है. उनके लिए एक पारी में 6 या 7 छक्के लगाना बहुत बड़ी बात नहीं है, बशर्ते वे क्रीज पर थोड़ा वक्त बिता लें.

क्या आयरलैंड का मौसम और पिच बनेगी मददगार
वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आयरलैंड की ठंडी परिस्थितियां और पिचों का मिजाज होगी. भारतीय पिचों की तुलना में वहां गेंद थोड़ा रुककर और स्विंग होकर आती है. लेकिन क्रिकेट पंडितों का मानना है कि वैभव की तकनीक और टाइमिंग इतनी शानदार है कि वे जल्द ही इन परिस्थितियों में खुद को ढाल लेंगे. अगर वैभव ने आयरलैंड के मौसम और पिच से तालमेल बिठा लिया, तो फिर आयरिश गेंदबाजों की खैर नहीं. 15 साल का यह लड़का जब मैदान पर उतरेगा, तो उसके सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||