Image Slider

Last Updated:

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज स्थित स्ट्रीट मटका मार्केट में प्रजापति समाज की दुकानों पर सस्ते मिट्टी के मटके, तवे, कढ़ाई, कप, बोतल और सजावटी सामान मिल रहे हैं.अगर आप भी अपने घर के लिए मिट्टी के बर्तन खरीदना चाहते हैं. जिससे कि गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिए और बीमार भी ना हो. उसके लिए ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं. जहां आपके लिए आसानी से यह सभी चीज उपलब्ध हो जाए. तो ऐसे सभी लोगों के लिए लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज स्थित स्ट्रीट मटका मार्केट का भी अच्छी साबित हो सकती है.

अगर आप भी अपने घर के लिए मिट्टी के बर्तन खरीदना चाहते हैं. जिससे कि गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिए और बीमार भी ना हो. उसके लिए ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं. जहां आपके लिए आसानी से यह सभी चीज उपलब्ध हो जाए. तो ऐसे सभी लोगों के लिए लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज स्थित स्ट्रीट मटका मार्केट का भी अच्छी साबित हो सकती है.

जहां एक नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार के आप मिट्टी से संबंधित बर्तन आसानी से खरीद सकते हैं.जिसके लिए आपको काफी कम कीमत चुकानी होगी. मिट्टी के बर्तन बनाने वाले दीपक कुमार बताते हैं कि मेरठ की यह मार्केट मिट्टी के बर्तनों के लिए ही जानी जाती है.

यहां आपको मिट्टी के एक से बढ़कर एक मटके भी आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे. जिनमें विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन बनाए गए हैं. क्योंकि वर्तमान समय में लोग सजावट से संबंधित चीजों को खरीदते हैं. ऐसे में एक तरफ जहां यह मटका घर की शोभा बढ़ाएगा. वहीं आपकी सेहत का भी विशेष ध्यान रखेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी के साथ मिट्टी के अन्य बर्तनों के प्रति भी लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है. क्योंकि मिट्टी के बर्तनों में खाना खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. ऐसे में अगर आप कुछ भी हलवा पुरी सहित अन्य प्रकार की चीजों को कढ़ाई में बनाना चाहते हैं. तो आपको मिट्टी की कढ़ाई भी यहां उपलब्ध हो जाएगी. जिन्हें आप गैस पर रखकर आसानी से खाना बना सकते हैं.

इसके साथ ही मिट्टी का तवा भी खास है. जिसमें आप रोटियां सकेंगे तो उसका स्वाद भी काफी बेहतर आएगा. उन्होंने बताया ऐसे ही अन्य बर्तनों की अगर बात की जाए तो मिट्टी के कप गिलास, कुकर घर की सजावट के समान के साथ अन्य प्रकार की चीज भी उपलब्ध है जो कि आपको मेरठ में सिर्फ इसी मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी.

क्योंकि यहां सिर्फ मेरठ के प्रजापति समाज द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तन ही नहीं बल्कि गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित अन्य स्थानों पर बनने वाले मिट्टी के बर्तन की भी बड़ी मात्रा में बिक्री की जाती है. उन्होंने बताया कि इनके रेट के अगर बात की जाए तो अन्य स्थानों की तुलना में यहां बेहद कम कीमत में आसानी से खरीद सकते हैं.

गर्मी के मौसम में देखने में मिलता है कोई अपने बैंग में पानी बोतल रखता है. लेकिन गर्मी की वजह से वह पानी गर्म हो जाता है. ऐसे में मिट्टी की बोतल इस समय काफी लाभदायक बनी हुई है. क्योंकि इसमें पानी बिल्कुल ठंडा रहता है. साथ ही गर्मी के मौसम में भी आप पानी बोतल का पानी का उपयोग करते हैं. तो यह सेहत के लिए भी एक्सपर्ट के अनुसार इन बोतल को काफी बेहतर बताया जा रहा है. यह बोतल भी आप यहां से खरीद सकते हैं.

बताते चलें कि मेरठ की इस मार्केट में एक नहीं बल्कि आपको 10 से अधिक दुकान मिल जाएंगी. जहां प्रजापति समाज से संबंधित लोग मिट्टी के बर्तनों की ही बिक्री करते हैं. साथ ही विभिन्न त्योहारों पर तो यहां मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के जनपद के लोग भी खरीदने के लिए आते हैं. क्योंकि यहां पर एक से बढ़कर एक मिट्टी के सजावट के सामान भी मौजूद है. जो घर की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||