Last Updated:
Cheteshwar Pujara statemen on Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया 11 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर भारी उत्साह है. हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि संजू सैमसन, ईशान किशन और दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के रहते इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच की प्लेइंग-XI में बदलाव नामुमकिन है. पुजारा के अनुसार, वैभव को आयरलैंड सीरीज में डेब्यू और इंग्लैंड के खिलाफ रोटेशन पॉलिसी के तहत मौका मिल सकता है.
पुजारा ने कहा है कि वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जगह नहीं मिल सकती है.
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भारतीय टॉप-ऑर्डर की मजबूती और स्थिरता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं भारत के टॉप-3 यानी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन में कोई बदलाव नहीं देखता. संजू सैमसन और ईशान किशन का पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होना पूरी तरह तय है. जब आपके पास ऐसी फॉर्म में चल रही तिकड़ी हो, तो मैनेजमेंट आसानी से बदलाव का जोखिम नहीं लेगा.’ ऐसे विध्वंसक और इन-फॉर्म बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए किसी भी नए खिलाड़ी, चाहे वह कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हो, के लिए सीधे टीम में जगह बनाना लगभग नामुमकिन नजर आता है.
आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू की उम्मीद, इंग्लैंड में रोटेशन पॉलिसी का सहारा
भले ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को इंतजार करना पड़े, लेकिन पुजारा ने उन्हें पूरी तरह से सीरीज से बाहर नहीं माना है.इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 26 जून से बेलफास्ट में हो रहा है. आयरलैंड की टीम इस समय चोटों से जूझ रही है, और माना जा रहा है कि वैभव इसी सीरीज के दौरान अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे. इंग्लैंड सीरीज में वैभव की संभावनाओं पर बात करते हुए पुजारा ने कहा कि भारत की रोटेशन पॉलिसी इस युवा खिलाड़ी के लिए मददगार साबित होगी. उन्होंने आगे कहा, ‘जब सीरीज आगे बढ़ेगी और भारत अपने खिलाड़ियों को रोटेट करना शुरू करेगा, तो वैभव सूर्यवंशी को निश्चित रूप से कम से कम एक मैच में खेलने का मौका मिलेगा. वह भविष्य के खिलाड़ी हैं और उन्हें धीरे-धीरे माहौल में ढालना एक बेहतरीन रणनीति होगी.’
तिलक वर्मा की बैटिंग पोजीशन पर भी बोले पुजारा
इस बातचीत के दौरान पुजारा ने टीम के नवनियुक्त उप-कप्तान तिलक वर्मा की बैटिंग पोजीशन को लेकर चल रही बहस पर भी अपनी राय रखी. वर्ल्ड कप में तिलक ने लोअर-मिडल ऑर्डर में आकर कई मैच जिताऊ पारियां खेली थीं और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. तिलक की बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ करते हुए पुजारा ने कहा, ‘मेरे मुताबिक, तिलक वर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो निश्चित रूप से टॉप-3 में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं. लेकिन इसके साथ ही, उन्होंने पिछले कुछ समय में यह साबित करके दिखाया है कि वह नंबर 5 और नंबर 6 पर भी उतने ही प्रभावी ढंग से बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनकी यह फ्लेक्सिबिलिटी टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है.’
About the Author
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


