-हनुमान द्वार से लेकर वैशाली की आवासीय सोसाइटियों तक चला सेवा अभियान, हजारों राहगीरों और श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शीतल जल
-क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने किया सेवा कार्य में सहयोग, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
-एक्सप्रेस ग्रीन सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के स्थापना दिवस पर भी जल सेवा, सामाजिक एकता और मानव सेवा का दिया संदेश
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कौशांबी और वैशाली क्षेत्र में गुरुवार को मानव सेवा और धर्मार्थ कार्यों की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह शीतल जल और मीठे शरबत के वितरण शिविर लगाकर राहगीरों, श्रद्धालुओं और आमजन की प्यास बुझाई। पूरे दिन चले इस सेवा अभियान में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार की भावना का जीवंत उदाहरण बताया। कौशांबी स्थित हनुमान द्वार पर समाजसेवी पप्पू चौपाल एवं राधा-कृष्ण लाइन के सहयोग से विशाल जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल जल एवं शरबत वितरित किया गया। वहीं वैशाली सेक्टर-1 स्थित एक्सप्रेस ग्रीन टावर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी विशेष जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने स्वयं उपस्थित होकर जल वितरण सेवा में सहयोग किया और लोगों को निर्जला एकादशी के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जलदान को सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है और भीषण गर्मी के दौरान प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों की इस जनसेवा के लिए सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पप्पू चौपाल के सदस्य एवं जयपुरिया एन्क्लेव के महासचिव पवन गुप्ता, करवा के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र विजयवर्गीय, मनीष जैन, गौरव वर्मा, जयपुरिया एन्क्लेव के उपाध्यक्ष एस.आर. सिंह, प्लॉट एरिया की महासचिव उर्मिला अरोड़ा, विवेकता सिंह, तनुष्का सिंह, अजय गुप्ता, प्रेम प्रकाश गोगिया, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, ओंकार शर्मा, मुदित दीक्षित, संजीव शास्त्री, मंजू शर्मा, विभा गुप्ता, नेहा चौधरी, सपना शर्मा, रितु बटेजा, सुषमा वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इसके अलावा एक्सप्रेस ग्रीन सोसाइटी के महासचिव सुमित ग्रोवर, ओम प्रकाश गौर, निवेदिता गंगोपाध्याय, राजन शर्मा, अरुण शर्मा, तिलक राज मानिक, एन.एन. पांडे, अनुज राठी, आर.आर. शर्मा, नरेश मोगिया, सुनील गोयल, नरेंद्र, हरीश अनवानी, आर.पी. प्रसाद, पी.एम. अग्रवाल, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। दिनभर चले इस सेवा अभियान में हजारों लोगों ने शीतल जल और शरबत ग्रहण किया। श्रद्धालुओं और राहगीरों ने आयोजनकर्ताओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के जनसेवा अभियान न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, सद्भाव और मानवता का संदेश भी देते हैं। निर्जला एकादशी पर आयोजित यह सेवा अभियान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


