सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी में सपा को मटियामेट करने के लिए बिछा दी ये बिसात, अब क्या करेंगे अखिलेश?
Image Slider
Last Updated:
Western UP BJP Plan: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ संभाग की सभी सीटों पर मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाल ली है. अखिलेश यादव के मजबूत होते ‘PDA’ समीकरण को भेदने के लिए सीएम योगी ने अलीगढ़ में बड़ा चक्रव्यूह रचा है.
पश्चिमी यूपी की कमान सीएम योगी ने खुद संभाली.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणभेरी भले ही अगले साल बजनी हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, जहां पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा था, वहां अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चे की कमान संभाल ली है. लोकसभा चुनाव के दौरान अलीगढ़ संभाग की सभी महत्वपूर्ण सीटों पर मिली हार ने भाजपा आलाकमान के कान खड़े कर दिए थे. इसी मर्म को भांपते हुए सीएम योगी खुद अलीगढ़ पहुंचे और पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को मटियामेट करने के लिए बिसात बिछा दी है.
अलीगढ़ के इस दौरे को महज एक सरकारी समीक्षा बैठक के तौर पर नहीं देखा जा रहा है, बल्कि यह पश्चिमी यूपी में जाट, दलित और ओबीसी मतदाताओं को दोबारा पाले में लाने की भाजपा की एक बहुत बड़ी रणनीतिक शुरुआत है. पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी और खासकर अलीगढ़ संभाग के तहत आने वाली सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था. विपक्ष ने यहां ध्रुवीकरण और स्थानीय नाराजगी का ऐसा कॉम्बिनेशन तैयार किया कि भाजपा का अभेद्य किला ढह गया.
जनपद अलीगढ़ में ₹462 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में… https://t.co/trJZOG33vo