श्रीदेवी के सामने एक्टिंग करने में छूट जाते थे पसीने, उर्मिला मातोंडकर ने खोला राज
Image Slider
Last Updated:
साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘जुदाई’ में अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली उर्मिला मातोंडकर ने एक बड़ा खुलासा किया है. उर्मिला ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के सामने एक्टिंग करने में उनके पसीने छूट जाते थे. जानिए डांस शो के मंच पर उर्मिला ने ‘जुदाई’ के सेट से जुड़ा क्या दिलचस्प किस्सा सुनाया!
नई दिल्ली: साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘जुदाई’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की अनोखी कहानी और गानों को लोग आज भी बड़े चाव से देखते और सुनते हैं. फिल्म में दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की तिकड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. खास तौर पर उर्मिला के ‘जान्हवी’ वाले किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, पर्दे पर बेहद कॉन्फिडेंट से नजर आने वाली उर्मिला के लिए इस फिल्म की शूटिंग करना बिल्कुल आसान नहीं था.
हाल ही में उर्मिला मातोंडकर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के मंच पर बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि ‘जुदाई’ के सेट पर वो कितनी ज्यादा घबराई हुई थीं.