Image Slider

Last Updated:

भारत के कप्तान शुभमन गिल ICC ODI बल्लेबाज रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर जाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के साथ टॉप रैंक हासिल कर ली है.

Zoom

शुभमन गिल और ईशान किशन को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन का ईनाम

नई दिल्ली. हाल में खत्म हुई अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने नंबर एक के सिंहासन की तरफ अपने कदम आगे बढ़ा दिए है वहीं वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले ईशान किशन को भी आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. गे

भारत के कप्तान शुभमन गिल ICC ODI बल्लेबाज रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर जाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के साथ टॉप रैंक हासिल कर ली है.

नंबर दो पर पहुंचे शुभमन गिल

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल से सिर्फ 24 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में शानदार स्कोर बनाए.  गिल ने आखिरी ODI में बल्लेबाजी नहीं की, जिसे भारत ने 9 विकेट से जीता, लेकिन पहले दो मैचों में उन्होंने 84 और 154 रन बनाए. ईशान किशन 21 स्थान ऊपर जाकर बल्लेबाजों में 43वें नंबर पर पहुंच गए है. दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.  विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज मिस करने के बाद तीसरे नंबर पर आ गए, जबकि रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बने रहे. श्रेयस अय्यर एक स्थान ऊपर जाकर 14वें नंबर पर पहुंचे, लेकिन केएल राहुल दो स्थान नीचे जाकर 11वें नंबर पर आ गए.

बॉलर्स में तेज गेंदबाजों  का बोलबाला

तीन भारतीय गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई. अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर जाकर 22वें नंबर पर पहुंचे, प्रसिद्ध कृष्णा 34 स्थान ऊपर जाकर 58वें नंबर पर पहुंचे और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर जाकर संयुक्त 71वें नंबर पर पहुंचे. वहीं, हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 253 रन की बड़ी जीत में पांच-पांच विकेट लेकर नंबर 1 स्थान हासिल किया और बुमराह के साथ टॉप पर आ गए. 36 साल बाद कोई न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज टॉप रैंकिंग पर पहुंचा है, इससे पहले जैक कोवी और रिचर्ड हैडली थे.

टेस्ट में मैट हेनरी का हल्लाबोल

ICC ने कहा, ‘पेसर मैट हेनरी न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बने हैं जो टेस्ट में टॉप गेंदबाज बने हैं, 34 साल के हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेकर भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ टॉप पर जगह बनाई. बुमराह नवंबर 2024 में कगिसो रबाडा को पीछे छोड़कर अकेले टॉप पर थे, लेकिन हेनरी ने न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज 1-1 से बराबरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. ICC ने कहा, ‘हेनरी जैक कोवी (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) के बाद न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टॉप रैंकिंग हासिल की है, और 36 साल बाद कीवी गेंदबाज ने यह उपलब्धि हासिल की. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दो स्थान ऊपर जाकर टेस्ट बल्लेबाजों में नंबर 1 रैंकिंग फिर से हासिल कर ली है.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editorमैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||