Last Updated:
पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाने के बाद भी वनडे टीम से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे दुभाग्यपूर्ण और बेहद सख्त फैसला बताया. विराट कोहली के चोटिल होने की वजह से उनको टीम में जगह मिली थी और अब उनके लौटने पर बाहर कर दिया गया है.
उसने 3 मैच में 2 शतक बनाया है…यशस्वी को बाहर करने पर भड़के मांजरेकर
शुभमन गिल और रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे. वहीं जायसवाल को बाहर कर दिया गया. इससे 2027 वर्ल्ड कप से पहले इस युवा बल्लेबाज के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जायसवाल के प्रति सहानुभूति जताई. उनके टीम से बाहर होने को “थोड़ा सख्त फैसला” बताया.
मांजरेकर ने कहा कि अगर चयनकर्ता रोहित शर्मा को लगातार चुन रहे हैं, तो उनके पास इस अनुभवी खिलाड़ी को लेकर कोई लंबी योजना जरूर होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “यशस्वी ने अपने पिछले 3 ODI में 2 शतक लगाए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 116 नॉट आउट बनाया, फिर बीच में एक मैच में 4 रन और उसके बाद फिर शतक लगाया. भारत जैसी मजबूत ODI टीम में जो भी ओपनिंग करेगा, उसे ज़्यादा मौके नहीं मिलते, और यशस्वी ने उन मौकों का पूरा फायदा उठाया है. यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है और थोड़ा सख्त भी.”
मांजरेकर ने आगे कहा, “अगर चयनकर्ताओं ने रोहित को चुना है, तो उम्मीद है कि वे सच में उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा मानते हैं. वरना यह जगह किसी और को मिलनी चाहिए थी.”
उन्होंने यह भी कहा कि चयन समितियों के लिए सिर्फ क्रिकेटिंग मेरिट के आधार पर फैसले लेना आसान नहीं होता. मांजरेकर ने कहा, “हम सब जानते हैं कि बड़े नाम वाले खिलाड़ियों को लेकर कैसा कल्चर है. फैसले अक्सर सिर्फ क्रिकेटिंग मेरिट पर नहीं होते. रोहित के मामले में भी ऐसा ही लगता है. अगर चयनकर्ता मानते हैं कि रोहित लंबी योजना का हिस्सा हैं, तो उन्हें साफ–साफ कहना चाहिए. अगर उन्हें सिर्फ इसलिए चुना जा रहा है कि कोई उन्हें बाहर करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा, तो यह वही पुरानी समस्या है. चयन कभी भी इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि क्या विराट, रोहित या बुमराह के लिए बेहतर है. चयन हमेशा इस आधार पर होना चाहिए कि भारतीय क्रिकेट के लिए क्या बेहतर है.”
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



