Image Slider

होमखेलक्रिकेटपाकिस्तान मुंह छुपाने के लायक नहीं रहा, ऑस्ट्रेलिया ने किया बुरा हाल

Last Updated:

Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान की टीम को महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रन की शर्मनाक हार मिली. भारतीय टीम के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में हारने वाली टीम अब तक एक भी लीग मैच नहीं जीत पाई है. पाकिस्तानी टीम लगातार चार मैच हार चुकी है.

Zoom

महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार

नई दिल्ली. आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम हाल बेहाल हो गया है. पहले मैच में भारतीय टीम के खिलाफ शर्मनाक हार मिली तो ऑस्ट्रेलिया ने मुंह छुपाने के लायक नहीं छोड़ा. एलिस पेरी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान पर 113 रन की बड़ी जीत दिलाई. इस धमाकेदार जीत ने टीम को ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के और करीब पहुंचा दिया. मंगलवार को खेले गए मैच में पेरी के 71 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 86 रन पर ही ढेर हो गई.

छह बार की T20 वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी 4 ग्रुप मैच जीत लिए हैं. अब वह रविवार को भारत से भिड़ेगी. यह मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है. पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. पेरी की बॉल पर वो मिड-विकेट पर कैच देकर आउट हो गईं. पाकिस्तान की पारी में 3 रन आउट भी हुए, जिससे टीम की हालत और खराब हो गई. इंग्लैंड में चल रहे इस टूर्नामेंट के चारों लीग मैच हारकर पाकिस्तान पहले ही बाहर हो चुका है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||