Mirzapur Ground Report: मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क पर होने वाले गड्ढों को भरा जाएगा, इसके साथ ही झाड़ियां की छटाई की जाएगी. वहीं, धूल और मिट्टी की सफाई करने के साथ ही गिट्टी डाला जाएगा. बारिश से पहले पैचिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. ताकि, बारिश के दिनों में पानी भर जाने के बाद समस्याओं का सामना न करना पड़े.
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्च 86 किलोमीटर का है. यहां पर प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं. इसके साथ ही स्कूल और कोचिंग में पढ़ाई करने वाले छात्र व हाईकोर्ट जाने वाले राहगीरों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है. हालांकि, सड़क पर गड्ढे होने की वजह से दो से तीन घंटे की दूरी को चार से पांच घंटे लग जाते हैं, जहां काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. सड़क के मरम्मत को लेकर एनएचआई के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था. प्रस्ताव तैयार करके शासन में मंजूरी के लिए भेजा गया था. मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है और मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.
भरें जाएंगे गड्ढे
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क पर होने वाले गड्ढों को भरा जाएगा, इसके साथ ही झाड़ियां की छटाई की जाएगी. वहीं, धूल और मिट्टी की सफाई करने के साथ ही गिट्टी डाला जाएगा. बारिश से पहले पैचिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. ताकि, बारिश के दिनों में पानी भर जाने के बाद समस्याओं का सामना न करना पड़े. काम तेजी के साथ चल रहा है. इसी तरीके से काम चला रहा तो कुछ ही दिनों में सड़क के मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा.
खत्म होगी समस्या- सहायक अभियंता
राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग के मरम्मत को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था. प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था. मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. बारिश थोड़ी देर में शुरू हुई है तो मरम्मत का कार्य जल्दी पूरा कर लिया जाएगा. आम राहगीरों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



