1200 रुपये के लिए हत्या:गमछे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी शव के पास घंटों बैठा रहा, आरोपी गिरफ्तार – Murdered By Strangulation With A Gamchha For 1200 Arrested
Image Slider
{“_id”:”6a397a68337b00b3d10e43f0″,”slug”:”murdered-by-strangulation-with-a-gamchha-for-1200-arrested-2026-06-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”1200 रुपये के लिए हत्या: गमछे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी शव के पास घंटों बैठा रहा, आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
21-22 जून की रात मनोज कुमार (25) ने दोस्त अरविंद (35) की हत्या कर दी। 1200 रुपये के विवाद में उसने गमछे से गला घोंटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में मात्र 1200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने साथी 35 वर्षीय अरविंद की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी मनोज कुमार (25) ने गमछे से अरविंद का गला घोंट दिया था। मृतक अरविंद ने गले में गमछा पहना हुआ था। शराब के नशे में हत्या की ये वारदात हुई है। वारदात के समय आरोपी इतना नशे में था कि वह कई घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। बाद में अन्य साथियों के मौके पर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।