Image Slider

कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2′ को लेकर चर्चाओं में हैं. 12 साल बाद आई इस सीक्वल फिल्म में कृति सेनन के लुक की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और कृति के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है.

नई दिल्ली. ‘कॉकटेल 2’ का जिक्र होने से सबसे पहले जहन में कृति सेनन का ही नाम आता है. फिल्म में एक्ट्रेस के कातिलाना लुक्स और अभिनय की जितनी तारीफ की जाए कम है. आज हिंदी फिल्मों पर राज करने वाली कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत साउथ से की थी और उनकी पहली फिल्म महेश बाबू के साथ थी.

bollywood actress, CBSE board results, cbse board, CBSE 10th Class Result, CBSE Board Result 2026, Bollywood actor, shahrukh khan, actress huma qureshi, tapsi pannu, kriti sanon, cbse board news, actress education, cbse board 10th 12th result date

महेश बाबू की एक्ट्रेस ने हीरोपंती से हिंदी फिल्मों का रुख किया था. पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं. दोनों की केमिस्ट्री को पहली फिल्म में काफी पसंद किया गया था. ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हिट भी रही थी.

kriti sanon, cocktail 2, kriti sanon photos, kriti sanon cocktail 2, kriti sanon glamorous looks, कृति सेनन, कृति सेनन फोटोज

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कृति सेनन का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. एक सामान्य परिवार में पली-बढ़ी कृति सेनन ने खुद इंजीनियरिंग की है, लेकिन उनका सपना सिल्वर स्क्रीन पर कुछ बड़ा कर दिखाने का थ. एक्ट्रेस की मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नोएडा के जेपी इंस्टिट्यूट से इंजीनियरिंग करने के बाद कृति सेनन ने फिल्मों का रुख किया. एक्ट्रेस ने महेश बाबू के साथ फिल्मों में अपनी पारी का आगाज किया था. कृति ने साल 2014 में तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्काडिने’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आए थे. पहली ही फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को काफी पसंद किया गया.

इसी साल उन्होंने बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ से कदम रखा. फिल्म हिट रही और कृति को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कृति ने ‘दिलवाले’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘पानीपत’ जैसी फिल्मों में काम करके साबित किया कि वह सिर्फ ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं हैं. रोमांस, कॉमेडी और गंभीर किरदारों में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना चुकीं कृति सेनन के करियर में ‘मिमी’ से अहम मोड़ आया. कोरोना काल के दौरान फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई. साल 2021 में आखिरकार जब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो क्रिटिक्स से लेकर दर्शकर तक हर कोई एक्ट्रेस के शानदार अभिनय का मुरीद हो गया.

मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला. ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म में अपने शानदार नॉन ग्लैमरस रोल से कृति सेनन ने साबित कर दिया कि वो हर तरह के किरदार अदा कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने इस रोल से अपने अभिनय का लोहा मनवाया.

nupur sanon kaleera kriti

अब उनकी नई फिल्म ‘’कॉकटेल 2’’ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों को कृति का काम भी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि आज वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन पर निर्माता आंख बंद करके भरोसा करते हैं. ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के वीकेंड पर 47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||