Image Slider

 

Last Updated:

Best Picnic Spots in Saharanpur: गर्मी की छुट्टियों में शहर की चकाचौंध और पहाड़ों की महंगी यात्रा से बचने के लिए उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जनपद एक बेहतरीन टूरिस्ट हब बनकर उभर रहा है. पर्यटन विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से जिले में ऐसे शानदार पिकनिक स्पॉट तैयार किए गए हैं, जहां लोग बिना शहर से बाहर जाए प्रकृति, एडवेंचर और मनोरंजन का एक साथ आनंद ले सकते हैं. इनमें देश का एकमात्र भारत के नक्शे जैसा सरोवर और ‘मिनी गोवा’ जैसी खूबसूरत जगहें शामिल हैं. आइए जानते हैं सहारनपुर के इन 5 सबसे बेहतरीन और नए पिकनिक स्पॉट्स की पूरी डिटेल जहां आप छुट्टियों में घूम सकते हैं.

सहारनपुर जनपद अब लोगों के घूमने-फिरने के लिए एक बेहतरीन जगह बनता जा रहा है. यहां पर्यटन विभाग द्वारा अलग-अलग जगहों पर नए-नए पिकनिक स्पॉट तैयार किए जा रहे हैं, ताकि शहर के लोगों को बाहर न जाना पड़े और वे अपने शहर में ही पिकनिक मना सकें. तो आज हम आपको सहारनपुर के ऐसे ही 5 नए पिकनिक स्पॉट्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी छुट्टियों के लिए सबसे बेस्ट होने वाले हैं.

पर्यटन विभाग द्वारा शहर में करोड़ों रुपए की लागत से ऐसी जगहें चुनकर विकसित की जा रही हैं, जहां लोग शहर से बाहर जाए बिना ही प्रकृति से जुड़ सकें और सुकून के पल बिता सकें. इन स्पॉट्स पर लोग ठंडक का एहसास लेने के साथ-साथ अपने बच्चों को ज्ञान और शिक्षा से जुड़ी कई ज्ञानवर्धक चीजें दिखा सकते हैं और पिकनिक का आनंद ले सकते हैं.

सहारनपुर से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर बसा चकवाली गांव इन दिनों पर्यटकों के लिए एक नया पिकनिक स्पॉट बन चुका है. यहां पर्यटन विभाग ने करोड़ों रुपए की लागत से देश का एकमात्र ऐसा सरोवर तैयार किया है, जो हूबहू भारत के नक्शे जैसा दिखता है. साथ ही इस गांव में पुराने संसद के आकार का एक ‘ग्राम संसद भवन’ भी बनाया गया है. यहां लोग घूमने और पिकनिक मनाने आ रहे हैं, जहां बच्चों को देशभक्ति से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी और साथ ही हरियाली व ठंडक का अहसास भी होगा.

 

Add News18 as
Preferred Source on Google

 

सहारनपुर से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर बसा छोटा सा गांव थरौली इन दिनों काफी हाईटेक हो चुका है और अपनी आधुनिक खेती के लिए जाना जाता है. यहां बना खूबसूरत सरोवर और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ता यह गांव लोगों की पहली पसंद बन रहा है. देश-विदेशी से भी लोग इस गांव को देखने आ रहे हैं. अगर आप भी एक ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां बोटिंग के साथ कुछ नया देख सकें, तो यह गांव आपकी पिकनिक के लिए बेस्ट हो सकता है.

सहारनपुर शहर के भीतर बना ‘गोगा म्हाड़ी सरोवर स्थल’ पिकनिक स्पॉट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां दूर-दूर से लोग अपनी फैमिली के साथ घूमने आ रहे हैं. बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां पांडा ट्रेन, झूले और बोटिंग की बढ़िया व्यवस्था है, साथ ही तरह-तरह के स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स भी मिल जाएंगे. अगर आप सहारनपुर के रहने वाले हैं, तो शहर के बीचोबीच बना यह खूबसूरत स्थान आपके घूमने के लिए सबसे बेस्ट रहेगा.

अक्सर सहारनपुर के लोग गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए पहाड़ों की ओर जाते हैं. लेकिन आज हम आपको सहारनपुर के एक ऐसे पिकनिक पॉइंट के बारे में बता रहे हैं, जहां आप कम खर्च में मौज-मस्ती, वॉटरफॉल और स्विमिंग का पूरा आनंद ले सकते हैं. हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के ‘सनसिटी वॉटर पार्क’ की, जहां गर्मी में ठंडक का मजा लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यह जगह फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक बेहतरीन पॉइंट है.

सहारनपुर जनपद से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर बना मिनी गोवा बीच जो कि गर्मियों के मौसम में तेजी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां पर लोग अपनी फैमिली के साथ पिकनिक मनाने और स्विमिंग का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं. अगर आप भी गर्मी के मौसम में एक ऐसे स्थान की तलाश कर रहे हैं जहां पर आपको ठंड का एहसास और खूबसूरत वादियों का नजारा देखने को मिले तो यह मिनी गोवा बीच आपके लिए सबसे बेस्ट होने वाला है.

=सहारनपुर जिले से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर बना ‘मिनी गोवा बीच’ भी गर्मियों के मौसम में लोगों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यहां लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने और स्विमिंग का लुत्फ उठाने भारी संख्या में पहुंचते हैं. अगर आप भी इस सीजन में किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आपको पहाड़ों जैसी ठंडक और खूबसूरत वादियों का नजारा एक साथ मिले, तो यह मिनी गोवा बीच आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा.

सहारनपुर के इन 5 शानदार पिकनिक स्पॉट में आप गर्मी के मौसम में पहुंचकर बेहद कम खर्चे में अपनी फैमिली के साथ पिकनिक मना सकते हैं. यहां आप खूबसूरत वादियों, वॉटरफॉल, झूलों, लजीज खाने और बोटिंग जैसी सभी चीजों का मजा एक साथ ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||