Noida International Airport Parking Price: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने नई पार्किंग दरों की घोषणा की है, जिसके तहत निजी और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं. यात्रियों को 8 मिनट की मुफ्त कर्बसाइड सुविधा दी जाएगी, जबकि उसके बाद समय के अनुसार चार्ज लागू होगा. यह नई व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखकर लागू की गई है.
जेवर एयरपोर्ट
क्या है पार्किंग फीस
जारी हुए पार्किंग रेट के अनुसार, निजी वाहनों के लिए अधिकतम 24 घंटे की पार्किंग फीस 600 और कमर्शियल वाहनों के लिए 700 रुपए की फीस निर्धारित की गई है.
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, 8 मिनट के भीतर वाहन को टर्मिनल क्षेत्र से बाहर निकलना अनिवार्य होगा, वरना शुल्क लागू हो जाएगा. इसके बाद निजी वाहनों से पहले दो घंटे के लिए 150 और कमर्शियल वाहनों से 200 रुपए की फीस ली जाएगी. इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त घंटे के लिए 100 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा.
कर्बसाइड सुविधा और निर्धारित पार्किंग जोन अलग-अलग
अधिकारियों ने बताया कि कर्बसाइड सुविधा और निर्धारित पार्किंग जोन अलग-अलग हैं. जो वाहन पार्किंग क्षेत्र में खड़े किए जाएंगे, उन्हें तय रेट के अनुसार टिकट लेना होगा. एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जिनमें विजिटर्स, ऐप-आधारित कैब और प्रीमियम टैक्सी सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था शामिल है.
नोएडा एयरपोर्ट की पार्किंग दरें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के समान ही रखी गई हैं. IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर भी निजी वाहनों को 12 मिनट तक की मुफ्त सुविधा मिलती है, जबकि टर्मिनल 1 और 2 पर कोई फ्री विंडो नहीं है.
टर्मिनल तक ऑटो और बस की एंट्री नहीं
हालांकि, एयरपोर्ट तक ऑटो और बस से आने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा गैप बना हुआ है, क्योंकि इन वाहनों को सीधे टर्मिनल तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



