Image Slider

होमखेलक्रिकेटकरने दो जो बकवास करता है… बिना नाम लिए हरभजन ने श्रीसंत को दिया करारा जवाब

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बिना नाम लिए क्रिकेटर एस श्रीसंत पर निशाना साधा है. हाल ही में श्रीसंत ने भी एक इंटरव्यू में हरभजन को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर थप्पड़ से दिक्कत है तो रिंग में आ जाओ.

Zoom

हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत पर किया रिएक्ट

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में हरभजन सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था. इंटरव्यू का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रीसंत हरभजन सिंह को चुनौती देते हुए कहते हैं कि अगर थप्पड़ से दिक्कत है तो आप बॉक्सिंग रिंग में आ जाओ. एस श्रीसंत के इस बयान के बाद अब हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी है.

हालांकि, हरभजन सिंह ने वीडियो क्लीप में श्रीसंत का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा पूर्व तेज गेंदबाज के लिए ही था. हरभजन सिंह ने अपने वीडियो में कहा, “किसी ने बहुत खूब कहा है कि करने दो जो लोग बकवास करते हैं. खाली बर्तन ही तो आवाज करते हैं.” श्रीसंत के बयान के बाद अब हरभजन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||