बॉलीवुड का एक ट्रेंड हैरान करने वाला है. जो फिल्म रिलीज होने से पहले ही कंट्रोवर्सी में फंस जाए, वो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म करती है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसा कई बार देखने को मिल चुका है. कई बार तो ऐसी ही विवादित फिल्मों को बैन भी कर दिया गया. कोर्ट-कचहरी की लंबी लड़ाई के बाद जब ऐसी फिल्में रिलीज हुईं तो इतिहास रच दिया. 8 साल ऐसी ही फिल्म आई थी जिसकी शूटिंग के दौरान ही बड़ा विवाद हुआ. फिल्म बैन भी हुई थी. जब रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया.
कंट्रोवर्सी के बाद जो फिल्में रिलीज होती हैं, उनके बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की संभावना ज्यादा होती है. बॉलीवुड का यह स्थापित ट्रेंड है. 1981 में जीतेंद्र की फिल्म ‘मेरी आवाज सुनो’ बैन हो गई थी. जब मूवी रिलीज हुई तो सुपरहिट निकली. कई शहरों में तो ‘शोले’ का भी रिकॉर्ड इस फिल्म ने तोड़ दिया था. 2018 में ऐसी ही एक फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में फंस गई थी. फिल्म चार राज्यों में रिलीज से पहले ही बैन हो गई. फिल्म का टाइटल बदला गया लेकिन बात नहीं बनी. सुप्रीम कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद जब मूवी रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर सबित हुई. हम 25 जनवरी 2018 में रिलीज ‘पद्मावत’ फिल्म की बात कर रहे हैं. आइये जानते हैं इस मूवी से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…….
‘पद्मावत’ फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में थे. अदिति राव हैदरी सपोर्टिंग रोल में थीं. फिल्म की कहानी रानी पद्मावती पर बेस्ड थी जो अद्भुत सौन्दर्य के साथ-साथ न्याय की अच्छी समझ के लिए मशहूर थीं. वो चित्तौड़ के राजा महारावल रतन सिंह की पत्नी थीं. पहले यह फिल्म ‘पद्मावती’ नाम से बन रही थी. फिर इसका टाइटल बदलकर ‘पद्मावत’ किया गया. फिल्म की स्टोरी-स्क्रीनप्ले संजय लीला भंसाली-प्रकाश कपाड़िया ने लिखा था. म्यूजिक संजय लीला भंसाली का ही था.
राजस्थान, हरियाणा, एमपी और यूपी में राजपूत समुदाय ने फिल्म का बहुत ज्यादा विरोध किया. कई बार फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ की गई. फिल्म में दिखाए गए ‘घूमर’ डांस को लेकर सबसे ज्यादा विवाद था. इन चारों में प्रदेश सरकारों ने फिल्म की रिलीज पर भी बैन लगा दिया था. मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा. कानूनी लड़ाई जीतने के बाद संजय लीला भंसाली ने फिल्म को रिलीज किया. दिलचस्प बात यह भी है कि रिलीज से पहले इस फिल्म का 160 करोड़ का बीमा कराया गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने संजय लीला भंसाली से मारपीट की थी. सेट पर तोड़फोड़ की. उनका दावा था कि फिल्म में महारानी पद्मिनी और अलाउद्दीन खिलजी का रोमांटिक एंगल है. हकीकत में फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं था.
दीपिका पादुकोण ने फिल्म में ‘घूमर’ डांस किया था. एक्ट्रेस ने इस डांस में 3 किलो वजन की ज्वेलरी पहनी थी. इस डांस के लिए दीपिका ने राजस्थानी डांस टीचर ज्योति डी. तोमर से ट्रेनिंग ली थी. रोजाना 3 घंटे वाली ट्रेनिंग 12 दिन चली थी. दीपिका ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस ली थी.
रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के कैरेक्टर की तैयारी के लिए 21 दिन खुद को होटल में बंद रखा था. ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह ने खुद के किरदार को ‘दानव’ बता डाला था.
‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल इतनी शिद्दत से निभाया कि वही उसकी पहचान बन गया. सबसे ज्यादा तारीफ रणवीर सिंह को मिली. दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती के रोल को बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से निभाया था. खूबसूरत तो वो हैं ही, इस फिल्म में उनकी खूबसूरती-एक्टिंग देखकर दर्शक हैरान रह गए.
फिल्म की कहानी सबको पता थी लेकिन जिस तरह से स्टोरी दर्शकों के सामने पेश की गई, उसे देखकर हर दर्शक हैरान रह गया. क्लाइमैक्स शॉकिंग था. फिल्म में रानी पद्मिनी के जौहर की कहानी थी. फिल्म रिलीज होने के बाद कोई विरोध नहीं हुआ. पूरी फिल्म में रणवीर सिंह छाए रहे. उनकी दिमागी हालत बहुत खराब हो गई थी. उन्हें नॉर्मल लाइफ में लौटने के लिए मनोचिकित्सक की मदद लेनी पड़ी. 215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 545 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



