JIO IPO : आरआईएल के सीएमडी मुकेश अंबानी ने जियो के आईपीओ पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि आईपीओ की जिम्मेदारी आकाश, ईशा और अनंत अंबानी निभाएंगे और इसका DRHP आज ही जमा करा दिया जाएगा.
आकाश, ईशा और अनंत अंबानी जियो आईपीओ की अगुवाई करेंगे.
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है और इसका DRHP बाजार नियामक सेबी के पास 19 जून को ही जमा भी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जियो को आईपीओ रिलायंस की मूल्य वृद्धि के लिहाज से इस साल का सबसे बड़ा कदम होगा. यह रिलायंस के शेयरधारकों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, जो हमारे निवेशकों को बेहतरीन निवेशक का अवसर दिलाएगा.
दुनिया के लिए नजीर होगा आईपीओ
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो का आईपीओ दुनिया के लिए नजीर साबित होगा. यह दुनिया को दिखा देगा कि भारत विश्व स्तरीय और वैश्विक क्षमता वाली तकनीक कंपनी बनाने में सक्षम है. इस आईपीओ की अगुवाई आकाश, ईशा और अनंत अंबानी करेंगे, जबकि तीनों ही नेक्स जेनरेशन के तौर पर कंपनी को आगे बढ़ाने का भी काम करेंगे.
27 करोड़ शेयर का होगा फ्रेश इश्यू
रिलायंस जियो के आईपीओ को फ्रेश इश्यू के तौर पर लॉन्च करेगी. इसके लिए 27 करोड़ शेयरों को बाजार में उतारा जाएगा. इसमें संस्थागत निवेशकों के साथ खुदरा निवेशकों को भी मौका मिलेगा.
(डिस्क्लेमर- नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



