Kusha Kapila Dating: क्या कुशा कपिला अब सिंगल नहीं हैं? नेहा धूपिया के शो ‘डबल डेट’ में दोस्त गुरलीन पन्नू के एक अजीब इशारे और खुद कुशा के ‘सिंगल होना ओवररेटेड है’ वाले बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. जानिए आखिर क्या है बस्सी के साथ उनके लिंक-अप का पूरा सच!
अभिनव सिंह बस्सी के साथ रिलेशनशिप हैं कुशा कपिला?
Who Is Kusha Kapila Boyfriend: फेमस इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला इन दिनों सिंगल हैं या किसी को डेट कर रही हैं? इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर गॉसिप शुरू हो गई है. दरअसल, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में कुशा की दोस्त गुरलीन पन्नू ने बातों-बातों में कुछ ऐसा कह दिया, जिसने फैंस के कान खड़े कर दिए हैं.
गुरलीन के एक छोटे से कमेंट और खुद कुशा के ‘सिंगल होने’ वाले बयान के बाद लोग अब कयास लगा रहे हैं कि क्या कुशा की जिंदगी में किसी नए पार्टनर की एंट्री हो चुकी है? आइए जानते हैं आखिर इस शो में ऐसा क्या हुआ.
शो ‘डबल डेट’ में ऐसा क्या हुआ?
हाल ही में अंगद बेदी और नेहा धूपिया के इस शो में कुशा कपिला के साथ कॉमेडियन गुरलीन पन्नू भी बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं. एपिसोड के दौरान होस्ट अंगद और नेहा आपस में काफी रोमांटिक और मजाकिया बातें कर रहे थे. उन्हें देखकर गुरलीन पन्नू ने हल्के-फुल्के अंदाज में खुद को उस पैनल का अकेला सिंगल इंसान बताया. उन्होंने कहा, “इस पैनल पर सिंगल लोगों की तरफ से मैं हूं. ” लेकिन इसके तुरंत बाद वह थोड़ी देर के लिए रुकीं और कुशा की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा, “और यह भी. ”
गुरलीन का इस तरह रुकना और फिर कुशा को सिंगल बताना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि गुरलीन शायद कुछ छुपा रही थीं या फिर उन्होंने बातों-बातों में यह इशारा दे दिया कि कुशा अब सिंगल नहीं रही हैं.
कुशा कपिला बोलीं- ‘सिंगल होना ओवररेटेड है’
बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई. शो के दौरान जब कुशा से पूछा गया कि सिंगल रहने की सबसे अच्छी और सबसे बुरी बात क्या है, तो उन्होंने अपने बोर्ड पर लिखा, “सिंगल होना ओवररेटेड है. ” उन्होंने आगे कहा कि अगर मौका मिले तो इंसान को कपल बन जाना चाहिए. किसी का साथ होना बहुत खूबसूरत होता है. कुशा ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि जीवन में किसी पार्टनर का होना बहुत जरूरी है, वरना सब कुछ बहुत खाली और खोखला सा लगने लगता है. उनकी इन बातों के बाद फैंस को लगने लगा है कि कुशा सिर्फ अपनी राय नहीं दे रही थीं, बल्कि शायद अपने दिल का हाल बयां कर रही थीं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



