आमिर खान संग काम कर चुका वो एक्टर, जिसने ब्लॉकबस्टर देकर भी एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टिंग की दुनिया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले उस एक्टर ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और आज यूके में एक सफल डेंटिस्ट हैं.
नई दिल्ली. एक्टिंग में दुनिया में नाम कमाने का सपना लेकर हर एक्टर मुंबई आता है. लेकिन बहुत कम लोग हैं, जिन्हें काम मिल जाता है. लेकिन एक एक्टर ऐसे हैं, जो ब्लॉकबस्टर देकर एक्टिंग से दूर अपना पायलट बनने का सपना पूरा करने में जुटे हुए हैं.
हम बात कर रहे हैं, आमिर खान संग फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में नजर आ चुके एक्टर सचेत की. वही जिन्होंने फिल्म में ईशान अवस्थी के बड़े भाई का रोस निभाया छथा. सचेत इंजीनियर ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर भी दोबारा किसी फिल्म में नजर नहीं आए.
काफी समय से वह फिल्मी दुनिया से कटे हुए हैं. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर संग काम कर चुके, करोड़ों दिल जीतने वाले सचेत ने एक्टिंग को अलविदा कहकर पढ़ाई को प्रॉयरिटी दी. आज वह यूके में एक सफल डेंटिस्ट हैं. इसके साथ ही वह अपना पायलट बनने का सपना भी पूरा करने में बिजी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इंडस्ट्री में कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट आए हैं, जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता. सचेत इंजीनियर भी उन्हीं में से एक हैं, फर्क सिर्फ ये है कि उन्हें आमिर खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म में काम करने का मौका मिला और वो फिल्म भी ब्लॉकबस्टर हो गईं.
फिल्म में ‘तारे जमीन पर’ में ईशान अवस्थी का रोल दर्शील सफारी ने निभाया था.उनके बड़े भाई योहान अवस्थी का किरदार सचेत इंजीनियर ने निभाया था. इस फिल्म के बाद दर्शील सफारी तो एक्टिंग की दुनिया लगातार सुर्खियों में बने रहे, वहीं सचेत ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अपनी पढ़ाई पर फोकस किया.
आज सचेत इंजीनियर बॉलीवुड को छोड़कर यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक सफल डेंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही वह लाइसेंस प्राप्त पायलट बनने की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं, योहान अवस्थी का रोल निभाकर उन्हें बड़ी पहचान मिली. फिर भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को जरूरी समझा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



