नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनीं. उन्होंने लखनऊ से नोएडा के बीच संचालित पहली कमर्शियल फ्लाइट में सफर किया. अपने इसी एक्सपीरियंस को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने इस नई हवाई सेवा और एयरपोर्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है.
एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव
नई दिल्ली. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है. इस खास मौके की गवाह बनी हैं, जानी मानी एक्ट्रेस गुल पनाग. सोमवार को एक्ट्रेस ने लखनऊ से नोएडा के बीच चलने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट का सफर एंजॉय किया. वह इस सफर की पहली उड़ान में शामिल थीं.
हाल ही में गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपना एक्सापीरियंस फैंस के साथ शेयर किया है.सोमवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट 6E 2278 लखनऊ से नोएडा के लिए उड़ान भरी. इस पहले सफर में कुल 182 यात्रियों ने उड़ान भरी. इनमें गुल पनाग भी शामिल थीं.
गुल पनाग बनीं पहली उड़ान का हिस्सा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गुल पनाग ने हवाई सेवा और एयरपोर्ट का लुत्फ उठाया. एक्ट्रेस ने इस पर अपनी राय भी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, लिखा कि एक एविएशन प्रेमी होने के नाते यह सफर उनके लिए ये मौका बहुत खास रहा. उन्होंने बताया कि लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर तक की पहली उड़ान में शामिल होकर वह काफी खुश हैं.
As an aviation enthusiast, this was a special one.
Thrilled to have been on the inaugural flight from Lucknow to Noida International Airport, Jewar. Having spent years travelling in and out of Delhi NCR, I’m particularly excited to see what India’s largest airport unlocks for… pic.twitter.com/RMHYsXVnB9
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



